{"_id":"65eae8a21cbaa761af0bf925","slug":"uk-ex-pm-theresa-may-to-stand-down-as-mp-after-27-years-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री रह चुकीं थेरेसा मे नहीं लड़ेंगी चुनाव; 27 साल बाद छोड़ेंगी सांसद का पद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री रह चुकीं थेरेसा मे नहीं लड़ेंगी चुनाव; 27 साल बाद छोड़ेंगी सांसद का पद
Fri, 08 Mar 2024 04:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 08 Mar 2024 04:00 PM IST
सार
ब्रिटेन की पूर्व पीएम मार्गरेट थैचर के बाद थेरेसा मे दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्हें 'नई आयरन लेडी' के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने पीएम सुनक के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन देने की बात भी कही है।
विज्ञापन
थेरेसा मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री रही थेरेसा मे ने सांसद का पद छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अगले आम चुनाव में दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में अपने मेडेनहेड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। वे कंजर्वेटिव पार्टी से सात बार निर्वाचित होकर बर्कशायर सीट से सांसद रही हैं। साथ ही 2016 से 2019 के बीच ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रही थीं।
विज्ञापन
चुनाव न लड़ने का एलान करते हुए थेरेसा मे ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ने के बाद से मैनें एक बैकबेंचर की तरह काम करने का मजा लिया है। इसके बाद मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्रों के कुछ प्रमुख मुद्दों के लिए काम करने के लिए अधिक समय मिला है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों में आधुनिक दासता और मानव तस्करी पर हाल ही में एक वैश्विक आयोग का शुभारंभ करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सब में उनका अधिक समय जा रहा है। ऐसे में बहुत सोच विचार करने के बाद मैनें निर्णय लिया है कि अब मैं एक सांसद के रूप में अपना काम नहीं कर पाउंगी। ऐसे में मैंने अगले आम चुनाव में सहभागिता न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ब्रिटेन की पूर्व पीएम मार्गरेट थैचर के बाद थेरेसा मे दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्हें 'नई आयरन लेडी' के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने पीएम सुनक के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन देने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी जीत हासिल कर सती है। उन्होंने कहा कि मेडेनहेड में कंजर्वेटिव पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैं अपने उत्तराधिकारी के साथ काम करूंगी। मैं ऋषि सुनक और सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और विश्वास करती हूं कि कंजर्वेटिव चुनाव जीत सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मेडेनहेड निर्वाचन क्षेत्र के लोगों का भी आभार जताया। थेरेसा ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि सांसद होने से बड़ा कोई विशेषाधिकार नहीं है। मैंने गृह सचिव और प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है, लेकिन ये मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के बिना संभव नहीं होता।