फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK election results Former PM Liz Truss among big-name Tory losses amidst landslide win for Labour party

UK: पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस भी हारीं, कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नामों को मिली शिकस्त

Fri, 05 Jul 2024 01:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Jul 2024 01:52 PM IST
सार

देश के पहले ब्रिटिश भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उत्तरी इंग्लैंड की अपनी रिचमंड और नॉर्थलेर्टन सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी की 14 साल बाद सत्ता से विदाई हो गई है। न सिर्फ लिज ट्रस, बल्कि कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
UK election results Former PM Liz Truss among big-name Tory losses amidst landslide win for Labour party
लिज ट्रस - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस को भी हार का सामना करना पड़ा है। लिज ट्रस के साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी के कई कैबिनेट मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल करते हुए कंजर्वेटिव पार्टी को बुरी तरह पछाड़ दिया है। लिज ट्रस, ऋषि सुनक से पहले ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थी, लेकिन 45 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन


लिज ट्रस का बतौर प्रधानमंत्री 45 दिन का कार्यकाल रहा आलोचकों के निशाने पर
कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मानते हैं कि पार्टी की ऐतिहासिक हार के लिए लिज ट्रस की सरकार के वो अशांत 45 दिन भी जिम्मेदार हैं। लिज ट्रस को वेस्ट नॉरफॉक सीट पर लेबर पार्टी के उम्मीदवार टेरी जेर्मी ने करीबी मुकाबले में 630 वोटों से हरा दिया। देश के पहले ब्रिटिश भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उत्तरी इंग्लैंड की अपनी रिचमंड और नॉर्थलेर्टन सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी की 14 साल बाद सत्ता से विदाई हो गई है। न सिर्फ लिज ट्रस, बल्कि कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। इनमें पेनी मोर्डंट और पूर्व मंत्री जैकब रीस मोग का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


सुनक सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों की भी हुई हार
साथ ही ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शैप्स, न्याय मंत्री एलेक्स चाक और कैबिनेट मंत्री मिशेल डोनेलन को भी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जेरेमी हंट, जिन्हें कमजोर माना जा रहा था, वह अभी बढ़त बनाए हुए हैं। दक्षिणी इंग्लैंड में कंजर्वेटिव पार्टी को लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी ने तगड़ा झटका दिया है। दक्षिण इंग्लैंड में लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिणपंथी नेता निगेल फराज की पार्टी रिफॉर्म यूके के समर्थन में भी कमी आई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कंजर्वेटिव सरकार में पूर्व मंत्री रहे जॉनी मर्सर भी हार गए। शिक्षा मंत्री गिलियन कीगन को भी हार का सामना करना पड़ा है। संस्कृति मंत्री लूसी फ्रेज़र एली की भी हार हुई है। ब्रिटेन के आम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन नतीजों के अनुसार, लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है और 650 में से 411 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 119 सीटों पर सिमट गई है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे। ऋषि सुनक ने पीएम पद से इस्तीफे का एलान कर दिया है, साथ ही उन्होंने कीर स्टार्मर को जीत की बधाई भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed