फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK court may seek assurances from America for Dawood aide Jabir Motiwala extradition

दाऊद इब्राहिम के गुर्गे के प्रत्यर्पण मामले में ब्रिटेन की अदालत अमेरिका से मांग सकती है आश्वासन 

Sat, 13 Jul 2019 09:52 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 13 Jul 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
UK court may seek assurances from America for Dawood aide Jabir Motiwala extradition
दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी के वैश्विक आपराधिक नेटवर्क में बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले जाबिर मोती के प्रत्यर्पण की मांग की है। इस मामले में ब्रिटेन की अदालत अमेरिका से आश्वासन मांग सकती है। 

विज्ञापन


अमेरिका ने आश्वासन दिया है कि अगर जाबिर मोती को प्रत्यर्पित किया जाता है तो जेल में मानव अधिकारों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई के दौरान चावला मामला भी उठा। 
विज्ञापन


अदालत में इस्लामिक धर्मगुरु अबू हमजा के अमेरिका प्रत्यर्पण में मानवाधिकारों के मुद्दे का भी हवाला दिया गया। प्रत्यर्पण पर बहस करते हुए जाबिर मोती के वकील ने उनके मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने कहा कि जाबिर मोती तनाव से पीड़ित है और तीन बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका है। इस वजह से उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाना दमनकारी होगा। वकील ने कहा कि उसको अमेरिका भेजना मानवाधिकार अधिनियम के अनुच्छेद 3 का उल्लंघन होना।


जाबिर मोती की तरफ से गवाहों को अदालत में पेश किया गया। गवाही में अमेरिकी जेलों में अमानवीय और अपमानजनक स्थिति का आरोप लगाया गया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed