फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK cops probe murder of Indian restaurant manager killed while cycling home

ब्रिटेन: भारतीय मैनेजर विग्नेश की हत्या मामले में जांच शुरू, आठ लोग गिरफ्तार; तेज रफ्तार वाहन ने मारी थी टक्कर

Wed, 21 Feb 2024 04:19 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, लंदन Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 04:19 PM IST
सार

ब्रिटेन में भारतीय रेस्तरां मैनेजर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  

विज्ञापन
UK cops probe murder of Indian restaurant manager killed while cycling home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन में भारतीय रेस्तरां मैनेजर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विग्नेश पट्टाभिरामन 14 फरवरी को इंग्लैंड के रीडिंग में स्थित भारतीय रेस्तरां से साइकिल से वापस घर लौट रहे थे, इस दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद विग्नेश की मौके पर मौत हो गई। टेम्स वैली पुलिस ने कहा कहा कि रॉयल बर्कशायर अस्पताल ले जाने वक्त मौत हो गई। ब्रिटिश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं- पुलिस
टेम्स वैली पुलिस अधिकारी स्टुअर्ट ब्रैंगविन ने कहा कि हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। हम लगातार उनके साथ सम्पर्क में हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मैं अपील करना चाहता हूं कि अगर किसी के बाद हादसे से संबंधित कोई भी जानकारी हो, कृपया टेम्स वैली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने बताया कि रीडिंग के एक व्यक्ति को सोमवार को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


परिवार के लिए दोस्तों-रिश्तेदारों ने जुटाई राहत राशि
प्रमुख अपराध इकाई के अधिकारियों ने कहा है कि क्षेत्र में पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से जांच कर रही है।  इस बीच, पट्टाभिरामन के दोस्तों और परिवार द्वारा उनकी पत्नी राम्या की वापसी लागत और सहायता के लिए स्थापित 'जस्ट गिविंग चैरिटी' पहल ने कुछ ही दिनों में GBP 39,000 से अधिक जुटा लिए हैं। दोस्तों-रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया मुहिम के जरिए शोकाकुल परिवार को राहत राशि दी। एक पोस्ट में लिखा गया कि हम इस अकल्पनीय कठिन दौर में विग्नेश के दुखी परिवार के साथ एकजुट खड़े हुए हैं। आपका उदार योगदान परिवार को राहत दे सकता है, जिससे परिवार का बोझ कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed