फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis Britain Again Sending Long Term Shadow Missiles to Help Ukraine Know Update in Hindi

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की मदद के लिए फिर आगे आया ब्रिटेन, सैन्य हथियार और मिसाइल मुहैया कराएगा

Fri, 12 May 2023 10:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 May 2023 10:24 AM IST
सार

बेन वालेस ने कहा कि 'स्टॉर्म शैडो मिसाइलें यूक्रेन को अधिकार देंगी कि वह, रूस के खिलाफ खुद का बचाव कर सके साथ ही यूक्रेनी जमीन से रूसी सेना को पीछे खदेड़ सके।'

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis Britain Again Sending Long Term Shadow Missiles to Help Ukraine Know Update in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन की सरकार ने गुरुवार को एलान किया है कि वह यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें स्टॉर्म शैडो देंगे। इसके साथ ही यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने वाला, ब्रिटेन पहला देश बन जाएगा। ब्रिटेन से स्टॉर्म शैडो मिसाइलें मिलने के बाद रूस के खिलाफ यूक्रेन की ताकत में काफी इजाफा होगा और उसकी आक्रमण करने की क्षमता बेहतर होगी। 

विज्ञापन


'रूस को अपनी जमीन से खदेड़ सकेगा यूक्रेन'
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने बताया कि 'आज मैं पुष्टि करता हूं कि ब्रिटेन यूक्रेन को स्टॉर्म शैडो मिसाइलें दान देगा। दान में मिले इन हथियारों से यूक्रेन रूस की बर्बरता से खुद का बचाव कर सकेगा।' बेन वालेस ने कहा कि 'स्टॉर्म शैडो मिसाइलें यूक्रेन को अधिकार देंगी कि वह, रूस के खिलाफ खुद का बचाव कर सके साथ ही यूक्रेनी जमीन से रूसी सेना को पीछे खदेड़ सके।'
विज्ञापन


यूक्रेन की ताकत में होगा जबरदस्त इजाफा
स्टॉर्म शैडो मिसाइलें हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल है। यह मिसाइल बेहद मुश्किल मौसम में भी संचालित की जा सकती है और ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने लीबिया, इराक और खाड़ी के युद्ध में इन मिसाइलों का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया था। स्टॉर्म शैडो मिसाइल 250 किलोमीटर या 155 मील की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेद सकती है। यूक्रेन द्वारा लंबे समय से अमेरिका से सतह से सतह पर मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइल ATACMS की मांग की जा रही है, जो करीब 185 मील तक मार कर सकती है। अब ब्रिटेन से स्टॉर्म शैडो मिसाइल मिलने के बाद यूक्रेन की सैन्य ताकत में उल्लेखनीय इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को लगातार सैन्य मदद दी जा रही है। इससे पहले ब्रिटेन, यूक्रेन को एंटी टैंक मिसाइलें, आर्टिलरी गन, एयर डिफेंस सिस्टम, आर्मर्ड व्हीकल और तीन एम270 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम भी दे चुका है। इस साल जनवरी में ब्रिटेन ने यूक्रेन को युद्धक टैंक भी मुहैया कराए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन, रूस के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ऐसे में ब्रिटेन से लंबी  दूरी की मिसाइलें मिलने के बाद यूक्रेन का यह हमला रूस को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed