फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK brings forward winter top-up vaccines amid new COVID variant fears

UK: नए कोविड वैरिएंट ने बढ़ाई ब्रिटेन की चिंता, स्वास्थ्य अधिकारियों ने की जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील

Mon, 11 Sep 2023 04:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

UK: नए कोविड वैरिएंट BA.2.86 ने ब्रिटेन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को उन लोगों के लिए विंटर वैक्सीन शेड्यूल को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
UK brings forward winter top-up vaccines amid new COVID variant fears
कोरोना के नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता - फोटो : istock

विस्तार

नए कोविड वैरिएंट BA.2.86 ने ब्रिटेन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को उन लोगों के लिए विंटर वैक्सीन शेड्यूल को रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जो चिकित्सीय रूप से सबसे कमजोर हैं। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि पुराने वयस्क देखभाल गृहों के निवासियों और घर में रहने वाले लोगों को इस सप्ताह से कोविड-19 और फ्लू का वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य उच्च जोखिम वाले समूहों को अगले सप्ताह से सर्दियों से पहले वैक्सीन लगवाने लिए आमंत्रित करना शुरू हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) द्वारा वैरिएंट BA.2.86 को चिंता के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है, लेकिन इसकी प्रवृत्ति के कारण इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है। 
 

विज्ञापन

यूकेएचएसए में भारतीय मूल की इंसिडेंट डायरेक्टर डॉ. रेणु बिंद्रा ने कहा, 'BA.2.86 में अन्य कोविड-19 वैरिएंट की तुलना में वायरल जीनोम में म्यूटेशन की एक महत्वपूर्ण संख्या है, लेकिन अब तक के आंकड़े वायरस के संचरण, गंभीरता या प्रतिरक्षा पलायन गुणों पर इसके प्रभाव के बारे में ठोस निष्कर्ष निकालने के लिए बहुत सीमित हैं।'
 

उन्होंने कहा, 'यह स्पष्ट है कि ब्रिटेन और वैश्विक स्तर पर कुछ हद तक सामुदायिक प्रसार हुआ है और हम इसकी पूरी सीमा का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि इस बीच सभी पात्र लोग जल्द से जल्द शरद ऋतु की वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed