फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE grants Golden Visa to Super 30 founder Anand Kumar

UAE: 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, जानिए इसके मिलने से होने वाले फायदे

Tue, 06 Feb 2024 08:02 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, अबूधाबी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, अबूधाबी Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 08:02 PM IST
सार

यूएई ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को गोल्डन वीजा दिया है।

विज्ञापन
UAE grants Golden Visa to Super 30 founder Anand Kumar
'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार - फोटो : X/@teacheranand

विस्तार

यूएई ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को गोल्डन वीजा दिया है। अब आनंद कुमार भी उस सूची में आ गए जिनके पास यह वीजा होगा। यूएई ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और संजय दत्त समेत कई मशहूर हस्तियों को पहले से ही गोल्डन वीजा दिया जा चुका है। गौरतलब है कि 2019 में यूएई ने गोल्डन वीजा देने की शुरूआत की थी। जिसके तहत इस वीजा को पाने वाले व्यक्ति को लंबे समय तक यूएई में स्वतंत्र रूप से काम, आवास और अध्ययन करने की छूट मिलती है। विज्ञान, ज्ञान, संस्कृति और कला के क्षेत्र में व्यक्तियों को गोल्डन वीजा दिया जाता है। आनंद कुमार को भारत स्थित यूएई दूतावास द्वारा गोल्डन वीजा के लिए नामांकिन किया गया था, मंगलवार को यह आधिकारिक तौर पर उन्हें प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन


सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसके लिए अधिकारियों का आभारी हूं। बता दें आनंद कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके व्यापक काम के लिए व्यक्तिगत रूप से सम्मान प्राप्त करने के लिए यूएई में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


कौन है आनंद कुमार
गणित के शिक्षक आनंद कुमार ने 2002 में पटना में अपना 'सुपर 30' कार्यक्रम शुरू किया, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन और जेईई-एडवांस्ड के लिए वंचित छात्रों को कोचिंग देने के लिए जाना जाता है। आनंद कुमार को टाइम पत्रिका की सर्वश्रेष्ठ एशिया 2010 की सूची में नामित किया गया था। 2023 में उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है गोल्डन वीजा? 
गोल्डन वीजा मिलने के बाद यूएई में लंबे समय तक रहने की इजाजत मिल जाती है। इस वीजा के मिलने के बाद व्यक्ति 10 सालों तक यूएई में रह सकता है। ये वीजा निवेशक, उद्यमी, शोधकर्ता, मेडिकल पेशेवर, वैज्ञानिक और छात्रों को मिलता था। 

गोल्डन वीजा के ये फायदे
ऐसे लोग जिनके पास गोल्डन वीजा होगा उन्हें आम वीजाधारकों की तुलना में कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। मसलन, सबसे अहम सुविधा यह है कि वे बिना किसी अन्य व्यक्ति या कंपनी की सहायता के अपने पति या पत्नी और बच्चों के साथ यूएई में रह सकेंगे। अभी तक इसके लिए स्पॉन्सर की आवश्यकता पड़ती थी। इस वीजा का एक और फायदा यह भी मिलेगा कि गोल्डन वीजाधारक तीन कर्मचारियों को स्पॉन्सर भी कर सकेंगे। इसके अलावा वह अपनी कंपनी के किसी वरिष्ठ कर्मचारी को रेसीडेंसी वीजा भी दिलवा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed