फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE dubai bus accident indian man gets 11 crore Compensation order by court

UAE: दुबई बस हादसे में घायल भारतीय को मिलेगा 11 करोड़ रुपए का मुआवजा, अदालत का आदेश

Fri, 07 Apr 2023 08:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Apr 2023 08:43 AM IST
सार

मुहम्मद बेग मिर्जा के वकील ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की इंश्योरेंस अथॉरिटी ने पहले युवक को 10 लाख दिरहम  मुआवजे के तौर पर दिए लेकिन इसके खिलाफ उन्होंने दुबई की एक अदालत में याचिका दायर की और 50 लाख दिरहम मुआवजे की मांग की। 

विज्ञापन
UAE dubai bus accident indian man gets 11 crore Compensation order by court
हादसे की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2019 में दुबई में एक भीषण बस हादसा हुआ था। उस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे में एक भारतीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुबई की एक अदालत ने भारतीय युवक को पांच लाख दिरहम यानी कि करीब 11 करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि भारतीय युवक मुहम्मद बेग मिर्जा, दुबई में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 2019 में जब वह ओमान से दुबई आ रहा था तो जिस बस में वह सवार था, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार 31 यात्रियों में से 17 की मौत हो गई थी, जिनमें से 12 भारतीय थे। 

विज्ञापन


अदालत के आदेश पर मिला मुआवजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मेट्रो स्टेशन पार्किंग में हुआ, जब बस एक बैरियर से टकरा गई थी। इससे बस का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले में बस के ड्राइवर को सात साल की सजा हुई थी और साथ ही उसे पीड़ित परिवारों को 34 लाख दिरहम मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया। मुहम्मद बेग मिर्जा के वकील ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की इंश्योरेंस अथॉरिटी ने पहले युवक को 10 लाख दिरहम  मुआवजे के तौर पर दिए लेकिन इसके खिलाफ उन्होंने दुबई की एक अदालत में याचिका दायर की और 50 लाख दिरहम मुआवजे की मांग की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये हैं दुबई की 5 बेहतरीन जॉब, जानें आप इनमें कैसे बना सकते हैं करिअर
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बुरी तरह घायल हुआ मुहम्मद बेग मिर्जा
बता दें कि बस हादसे में मुहम्मद बेग मिर्जा का मस्तिष्क 50 फीसदी तक क्षतिग्रस्त हो चुका है। ओमान के मस्कट में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद मुहम्मद बेग वापस दुबई लौट रहा था, जहां वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा था। हादसे की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई और वह दिव्यांग हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed