Train Accident: UAE में शख्स ने जीते चार लाख से ज्यादा रुपये, ओडिशा हादसे के पीड़ितों की मदद का किया फैसला
ओडिशा के जसपुर शहर के रहने वाले सहजन मोहम्मद (28 वर्षीय) ने पिछले हफ्ते ड्रीम आइलैंड के स्क्रैच कार्ड गेम में 20,000 दिरहम (4,48,885 रुपये) का नकद पुरस्कार जीता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबू धाबी में एक भारतीय सेफ ने हाल ही में लॉटरी में चार से ज्यादा का नकद पुरस्कार जीता है। युवक ने इस पुरस्कार के एक हिस्से को ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को दान करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। ट्रेन हादसे 288 लोगों की जान चली गई थी।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक प्रमुख अखबार की खबर के मुताबिक, ओडिशा के जसपुर शहर के रहने वाले सहजन मोहम्मद (28 वर्षीय) ने पिछले हफ्ते ड्रीम आइलैंड के स्क्रैच कार्ड गेम में 20,000 दिरहम (4,48,885 रुपये) का नकद पुरस्कार जीता था।
दो जून को हुई ट्रेन त्रासदी के बारे में बात करते हुए मोहम्मद ने कहा, सौभाग्य से मेरा जानने वाला कोई भी व्यक्ति इस भयावह दुर्घटना में शामिल नहीं था। मेरे इलाके के कुछ लोग हैं जो इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। मैं पहले उन लोगों की मदद करूंगा जो मेरे गांव में प्रभावित हैं।
ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन दुर्घटना दशकों में सबसे खराब रेल दुर्घटनाओं में से एक है। इस हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई थी और 1,200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने के अलावा मोहम्मद पुरस्कार राशि का इस्तेमाल अपने घर के निर्माण और कुछ जरूरतमंद रिश्तेदारों की मदद के लिए करेंगे।
खबर में बताया गया है कि अबू धाबी सिटी के एक होटल में शेफ के रूप में काम करने वाले और महीने में लगभग 2,000 दिरहम कमाने वाले मोहम्मद ने पहले भी अलग-अलग लॉटरी ड्रॉ में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, 'मैं 25 जून को अपने देश लौट रहा हूं। मैं अब पिता बन गया हूं। मैं अपनी बच्ची से मिलूंगा।' मोहम्मद कहते हैं कि जीवन एक खेल है जिसे वह खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं ड्रीम आइलैंड के स्क्रैच कार्ड गेम खेलना जारी रखूंगा। मेरे अन्य दोस्त और चचेरे भाई भी इसे खेलते हैं और जीते हैं।