फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE Accident: Two Indians belonging to Kerala died in UAE, in two separate accidents

UAE Accident: केरल से ताल्लुक रखने वाले दो भारतीयों की यूएई में मौत, अलग-अलग दुर्घटनाओं में गई जान

Mon, 24 Apr 2023 05:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Apr 2023 05:27 PM IST
सार

सुबीश के चचेरे भाई ने बताया कि सुबीश के साथ यात्रा करने वाले दो अन्य लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। उनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे आईसीयू में रखा गया है। वहीं दूसरे की हालत में थोड़ी सुधार है।

विज्ञापन
UAE Accident: Two Indians belonging to Kerala died in UAE, in two separate accidents
UAE Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

शारजाह के निवासी अभिलाश की मौत एक बोट दुर्घटना में हुई। सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब वह अपने सहकर्मियों के साथ खोर फक्कन शहर में बोटिंग के लिए गए थे। इस घटना के समय बोट पर 16 यात्री और दो कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस ने इस घटना में एक बच्चे के साथ तीन अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


केरल से ताल्लुक रखने वाले अभिलाश यहां अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। उनका मृत शरीर फिलहाल खोर फक्कन अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। 

वहीं एक अन्य दुर्घटना में अबू धाबी के अल मफराक क्षेत्र में भूनिर्माण कंपनी में काम करने वाले सुबीश छोझियामपरम्बथ की मौत कार दुर्घटना में हुई। दो साल से अबू धाबी में रहने वाले सुबीश भी केरल के ही रहने वाले थे। उनकी मौत उनके 36वां जन्मदिन के ठीक एक महीने बाद हुआ है। 
विज्ञापन


सुबीश के परिवारवालों ने बताया- "यह दुर्घटना कई कारों के बीच हुई थी। सुबीश अपने दो दोस्तों के साथ कार के पीछले सीट पर बैठे थे। जिस कार से वे यात्रा कर रहे थे, उसमें टक्कर लगी, जिसमें सुबीश की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबीश के चचेरे भाई ने बताया कि सुबीश के साथ यात्रा करने वाले दो अन्य लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। उनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे आईसीयू में रखा गया है। वहीं दूसरे की हालत में थोड़ी सुधार है। 
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय दूतावास की तरफ से कागजी कार्रवाई करवाने में काफी मदद की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed