{"_id":"60fd231bd4147f7f6f64ba46","slug":"typhoon-in-fa-hits-china-today-flights-train-services-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा: तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट पर दी दस्तक, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आपदा: तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट पर दी दस्तक, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Sun, 25 Jul 2021 02:08 PM IST
प्रियंका तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:08 PM IST
सार
चीन में इन-फा टायफून के कारण ट्रेन व हवाई जहाज की सेवाओं को रोक दिया गया है। साथ ही सभी बाजार व स्कूल बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के पूर्वी तट (शंघाई शहर के दक्षिण) में तूफान (टायफून) इन-फा पहुंच चुका है। इस तूफान ने देश में रविवार (25 जुलाई) को दस्तक दी। बता दें, इन-फा के कारण चीन के पुडोंग और होंगक्याओ एयरपोर्ट पर सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, सोमवार (26 जुलाई) को और भी कई उड़ानों को रद्द किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
155 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा
तूफान के कारण पहले ताइवान में बारिश हुई और तेज हवाओं के चलते पेड़-पौधे उखड़ गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान हवा की रफ्तार 155 किमी प्रतिघंटा रही। इधर, शंघाई के बंदरगाह शहर निंग्बो में ट्रेन सेवाएं रोक कर दी गई हैं। साथ ही झेजियांग प्रांत में स्कूल और बाजारों को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
झेंगझोऊ में मरने वालों की संख्या हुई 58
चीन की सरकारी मीडिया ने राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि तूफान ने झेजियांग प्रांत के झोउशान में दस्तक दिया है, जहां लगभग 250 से 350 मिमी के बीच बारिश हुई। साथ ही मंगलवार ( 26 जुलाई) को चीन के प्रमुख शहर झेंगझोऊ में रिकॉर्ड बारिश के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। बारिश के कारण झेंगझोऊ मेट्रो सुरंग में पानी भर गया, जहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। शंघाई के एक समाचार पत्र के अनुसार, बचाव दल ने उन क्षेत्रों के निवासियों को निकालने के लिए बुलडोजर और रबर की नावों का इस्तेमाल किया जो अभी भी पानी के नीचे हैं।
विज्ञापन