फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Typhoon Bebinca makes landfall in china Shanghai worst storm in 75 years

Bebinca: चीन के शंघाई पहुंचा टाइफून बेबिन्का, बीते सात दशकों में नहीं आया ऐसा खतरनाक तूफान

Mon, 16 Sep 2024 12:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2024 12:19 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान बेबिन्का के चलते शंघाई में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। साथ ही रेल यातायात भी बर्खास्त कर दिया गया है। चीन में इन दिनों त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Typhoon Bebinca makes landfall in china Shanghai worst storm in 75 years
शंघाई से टकराया तूफान बेबिन्का - फोटो : डीडी न्यूज

विस्तार

टाइफून (चक्रवाती तूफान) बेबिन्का सोमवार की सुबह शंघाई से टकराया। यह कैटेगरी-1 का तूफान है और इतना खतरनाक तूफान बीते 75 वर्षों से चीन में नहीं आया है। बेबिन्का तूफान के चलते शंघाई में 151 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल रही है। हालात को देखते हुए शंघाई में सभी राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं और बस और रेल यातायात को बर्खास्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह शंघाई से टकराया बेबिन्का तूफान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बेबिन्का तूफान शंघाई पहुंचा। इससे पहले साल 1949 में इतना शक्तिशाली तूफान आया था, जिसे टाइफून ग्लोरिया के नाम से जाना जाता है। शंघाई, जो चीन का व्यापारिक केंद्र माना जाता है, वहां खतरनाक तूफान आम तौर पर नहीं आते हैं। हालांकि चीन का दक्षिणी इलाका प्राकृतिक आपदाओं से जूझता रहता है। बीते हफ्ते ही चीन के दक्षिणी प्रांत हेन्नान में यागी तूफान आया था। कैटेगरी-4 के यागी तूफान ने चीन में भारी तबाही मचाई थी। 
विज्ञापन


सैंकड़ों फ्लाइट्स और रेल यातायात रद्द
चक्रवाती तूफान बेबिन्का के चलते शंघाई में बीते दो दिनों में सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। साथ ही रेल यातायात भी बर्खास्त कर दिया गया है। चीन में इन दिनों त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों से घरों के भीतर रहने की सलाह दी है। तूफान के चलते शंघाई के कई रिजॉर्ट, एम्यूजमेंट पार्क आदि पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट्स पर बड़ी संख्या में फ्लाइट्स रद्द होने पर बड़ी संख्या में यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। साथ ही यात्रियों के खाने आदि की भी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात से निपटने के लिए हजारों की संख्या में राहत और बचाव कर्मी तैनात
चीन सरकार ने भी तूफान के हालात से निपटने के लिए तैयारी की हुई है। चीन ने शंघाई में हजारों की संख्या में राहत और बचाव कर्मियों की तैनाती की है और साथ ही कई जगहों पर राहत कैंप लगाए गए हैं, जहां आपात स्थिति में लोग शरण ले सकते हैं। इस साल यह चीन में आने वाला 13वां तूफान है। चीन के आपदा प्रबंधन विभाग ने चीन के अनहुई प्रांत में लेवल-4 की इमरजेंसी लागू की है। वहीं शंघाई और झेनजियांग में लेवल-3 का इमरजेंसी लागू की गई है। रविवार तक शंघाई में चार लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। शहर के सभी हाइवे एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। बस और फेरी सेवा भी कई जिलों में बर्खास्त कर दी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed