{"_id":"613e688fcf9f6609b245daaf","slug":"two-women-leaders-put-forward-a-claim-in-france-presidential-election-to-be-held-next-year-started-the-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस : अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दो महिलाओं ने पेश की दावेदारी, शुरू किया प्रचार अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस : अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दो महिलाओं ने पेश की दावेदारी, शुरू किया प्रचार अभियान
Mon, 13 Sep 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:22 AM IST
सार
फ्रांस में दो महिला नेता मरीन ली पेन और ऐनी हिडाल्गो ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
फ्रांस का ध्वज
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस में दो नेताओं ने औपचारिक रूप से अपने इरादे को जाहिर करते हुए अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
नेशनल रैली के मरीन ली पेन और पेरिस की सोशलिस्ट मेयर, ऐनी हिडाल्गो ने इस ओर कदम बढ़ाते हुए रविवार को आधिकारिक तौर पर अपना प्रचार अभियान शुरू किया। 2014 से फ्रांस की राजधानी की मेयर 62 वर्षीय हिडाल्गो सोशलिस्ट पार्टी में नामांकन के लिए सबसे पसंदीदा हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तर-पश्चिमी शहर रूएन से अपनी उम्मीदवारी की शुरुआत की। फ्रांस की दक्षिणपंथी पार्टी की 53 वर्षीय नेता ली पेन ने फ्रांस की स्वतंत्रता की रक्षा करने की प्रतिज्ञा के साथ दक्षिणी शहर फ्रीजस से अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
उन्होंने 26 वर्षीय जॉर्डन बारडेला को पार्टी का कार्यवाहक प्रमुख बनाया है, जो उनका अभियान तैयार करती हैं। अपने अभियान के साथ ही वह मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को चुनौती देने वालों की बढ़ती सूची में शामिल हो गई हैं। 43 वर्षीय मैक्रों ने अभी तक चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके उम्मीदवारी पेश करने की उम्मीद है।