फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two trains collided outside the Bangladeshi capital killing Many people and injuring Updates

Bangladesh Trains Accident: बांग्लादेश में मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन; 20 से ज्यादा की मौत, 100 घायल

Mon, 23 Oct 2023 06:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Oct 2023 06:02 PM IST
सार

बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहां सिकदर ने कहा कि मलबे से अब तक 20 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन
two trains collided outside the Bangladeshi capital killing Many people and injuring Updates
Train Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

बांग्लादेश में सोमवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने बताया कि चटोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई।

विज्ञापन


बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहां सिकदर ने कहा कि मलबे से अब तक 20 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


क्या है मामला?
दुर्घटना ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब में हुई। राजधानी ढाका के पास किशोरगंज में हुई दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। टक्कर में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल घायलों की संख्या 100 से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित
दुर्घटना के बाद देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। कई लोग अब भी ट्रेन के नीचे फंसे हुए हैं।


मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है
भैरब के एक अधिकारी सादिकुर रहमान ने बताया कि हमने 20 से ज्यादा शव बरामद कर लिए हैं, कई घायल अब भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी भी शवों को कुचले हुए और पलटे हुए डिब्बों के नीचे फंसे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं।

कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे हुए हैं। अग्निशमन सेवा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed