फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two seminary teachers rape 15 minor male students in Pakistan's Punjab province

Pakistan: पंजाब प्रांत के मदरसे में दो शिक्षकों पर 15 नाबालिग छात्रों के साथ दुष्कर्म का आरोप, जांच जारी

Mon, 20 Nov 2023 08:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Nov 2023 08:28 PM IST
सार

Pakistan: पंजाब के पुलिस महानिदेशक (आईजीपी) उस्मान अनवर ने यहां पत्रकारों को बताया कि यह घटना लाहौर से करीब 275 किलोमीटर दूर चकवाल जिले में हुई  है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी शिक्षकों की पहचान जीशान और अनिस के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Two seminary teachers rape 15 minor male students in Pakistan's Punjab province
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मदरसे के दो शिक्षकों पर पंद्रह छात्रों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इससे एक दिन पहले संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (आईजीपी) उस्मान अनवर ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना लाहौर से करीब 275 किलोमीटर दूर चकवाल जिले में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी शिक्षकों की पहचान जीशान और अनिस के रूप में हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीपी ने कहा,  चकवाल जिले के एक मदरसे के दो शिक्षकों ने मदरसे में 10 से 12 उम्र के 15 बच्चों के साथ दुष्कर्म किया। जांच के दौरान यह संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित पंद्रह छात्रों और उनके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। छात्रों की चिकित्सा जांच की गई और दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ितों के शरीर पर चाकू और कटे होने के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मदरसा संचालक को भी हिरासत में ले लिया है।  
 

यह पूरा प्रकरण तब सामने आया, जब पीड़ितों में से एक पिता ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पिता ने कहा कि वह शुक्रवार को अपने बेटे को देखने के लिए मदरसे गए थे। उन्होंने कहा, मुझे देखकर मेरा बेटा फूट-फूटकर रोने लगा और उसने अपने शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म और यातना की कहानी सुनाई। उसने यह भी कहा कि वह अकेला पीड़ित नहीं है, क्योंकि उसके अन्य सहपाठियों को भी जीशान और अनीस के हाथों दुष्कर्म का सामना करना पड़ा है।
 

व्यक्ति के बयान के आधार पर पुलिस ने मदरसे में छापेमारी की और दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए। जिला पुलिस अधिकारी कैप्टन (रि.) वहीद महमूद ने डॉन अखबार को बताया कि पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी की एक टीम ने अपराध स्थल का दौरा किया है और डीएनए नमूने एकत्रित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed