फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two Russian fighter jets and two military helicopters were shot down on Saturday near Ukraine border

Russia-Ukraine War: रूस के चार सैन्य विमान मार गिराए, यूक्रेन की सीमा के पास बनाया निशाना

Sun, 14 May 2023 06:33 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 14 May 2023 06:33 AM IST
सार

रिपोर्ट में बताया गया है कि सू-34 लड़ाकू बमवर्षक, सू-35 लड़ाकू विमान और दो एमआई-8 हेलीकॉप्टरों को पूर्वोत्तर यूक्रेन से सटे ब्रांस्क क्षेत्र में घात लगाकर निशाना बनाया और एक साथ गिरा दिया गया।

विज्ञापन
two Russian fighter jets and two military helicopters were shot down on Saturday near Ukraine border
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में दोनों तरफ काफी नुकसान हो रहा है। यह संघर्ष न जाने कहां जाकर रुकने यह पाना अभी काफी मुश्किल है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में बताया है कि शनिवार को यूक्रेन की सीमा के पास दो रूसी लड़ाकू जेट और दो सैन्य हेलीकॉप्टरों को मार गिराया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि सू-34 लड़ाकू बमवर्षक, सू-35 लड़ाकू विमान और दो एमआई-8 हेलीकॉप्टरों को पूर्वोत्तर यूक्रेन से सटे ब्रांस्क क्षेत्र में घात लगाकर निशाना बनाया और एक साथ गिरा दिया गया। इस बीच, रूसी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, पोस्ट किए गए वीडियो में यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर को स्पष्ट रूप से मार गिराया गया है।
विज्ञापन


एक रूसी मीडिया ने बताया कि लड़ाकू विमानों को यूक्रेन के चेर्निहाइव क्षेत्र में लक्ष्यों पर एक मिसाइल और बम हमला करना था, और हेलीकॉप्टर उन्हें वापस करने के लिए थे लेकिन इससे पहले वह निशाना बन गए। हालांकि यूक्रेन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, आमतौर यूक्रेन पर रूस के अंदर हमलों की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी युद्ध-समर्थक टेलीग्राम चैनल वोयेन्नी ओस्वेडोमिटेल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आकाश में एक हेलीकॉप्टर को विस्फोट करते हुए दिखाया गया है, वीडियो में आग की लपटें पृथ्वी पर गिर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed