फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two planes collided at Chicago International Airport World News in Hindi

World News: शिकागो के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपस में टकराए दो विमान, कोई हताहत नहीं, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 16 Jan 2024 03:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 16 Jan 2024 03:47 AM IST
सार

संघीय उड्डयन प्रशासन के प्रवक्ता टोनी मोलिनारो ने बताया कि शिकागो ओहेयर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार शाम 6.30 बजे जापानी एयरलाइन ऑल निप्पॉन एयरवेज की फ्लाइट-11 का बायां पंख डेल्टा एयरलाइन्स की फ्लाइट 2122 के पिछले हिस्से से टकरा गई थी।

विज्ञापन
Two planes collided at Chicago International Airport World News in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के शिकागो स्थित हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संघीय उड्डयन प्रशासन के प्रवक्ता टोनी मोलिनारो ने बताया कि शिकागो ओहेयर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार शाम 6.30 बजे जापानी एयरलाइन ऑल निप्पॉन एयरवेज की फ्लाइट-11 का बायां पंख डेल्टा एयरलाइन्स की फ्लाइट 2122 के पिछले हिस्से से टकरा गई थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। दोनों विमान बोइंग डिजाइन के थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सरकारी बैंक चाइना एवरब्राइट ग्रुप का पूर्व अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
सरकारी स्वामित्व वाले चीनी बैंक चाइना एवरब्राइट ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष तांग शुआंगनिंग (69) को गबन और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तांग 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे। चाइना एवरब्राइट ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से पहले तांग ने 2003 से 2007 तक चीन बैंकिंग नियामक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उनकी पहली जांच जुलाई में हुई थी।

तांग को इस महीने की शुरुआत में अनुशासन और कानूनों के उल्लंघन पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस महीने की शुरुआत में वित्त, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का वादा किया था। उनके उत्तराधिकारी ली जियाेपेंग पर भी भ्रष्टाचार का संदेह था, उन्हें भी पार्टी से निष्कासित कर सार्वजनिक पद से हटाया जा चुका है। चीन सरकार की ओर से संचालित अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, तांग के खिलाफ पार्टी के नेतृत्व को कमजोर करने, वित्तीय जोखिमों को रोकने में विफल रहने, जांच का विरोध करने के आरोप शामिल हैं। अप्रैल 2022 तक 47 लाख लोगों को भ्रष्टाचार के लिए दंडित किया जा चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका : पहले चुनावी सर्वे में निक्की ने डीसैंटिस को पछाड़ा

 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की दौड़ में शामिल भारतवंशी निक्की हेली ने हालिया चुनावी सर्वे में बड़ी छलांग लगाई है। रिपब्लिकन नेता 20 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई हैं। अबतक दूसरे स्थान पर चल रहे डीसैंटिस 16 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे स्थान पर चले गए हैं, जबकि लंबे अंतर के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले स्थान पर बरकरार हैं। 

विज्ञापन

श्रीलंका ने 10 और भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 10 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी नौकाएं जब्त कर लीं। शनिवार को भी श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था व उनकी तीन नौकाएं जब्त कर ली थीं। श्रीलंका की नौसेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 10 भारतीय मछुआरों को जाफना के उत्तर प्वाइंट पेड्रो से रविवार को गिरफ्तार किया गया था।  

अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए दो भारतीय छात्र

भारत के दो छात्र हाल ही में अमेरिका में कनेक्टिकट स्थित आवास में मृत पाए गए। उनकी पहचान तेलंगाना के वानापर्थी के जी दिनेश (22) और उसके रूममेट आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के निकेश (21) के रूप में हुई। दोनों के परिवार के सदस्यों को मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।  दिनेश के कुछ दोस्तों ने शनिवार रात फोन कर दोनों की मौत के बारे में सूचना दी थी। दिनेश पिछले साल अध्ययन के लिए अमेरिका के हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट गए थे, जबकि निकेश कुछ दिनों बाद पहुंचा था। अमेरिका जाने के बाद रूममेट बन गए थे। 

भारतवंशी प्रीशा ने प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में बनाई जगह

भारतवंशी प्रीशा चक्रवर्ती (9) को प्रतिष्ठित जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ ने दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शामिल किया है। करीब 90 देशों में 16,000 से अधिक छात्रों की परीक्षा के नतीजों के आधार पर चक्रवर्ती को इस सूची में शामिल किया गया। सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रीशा कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में वार्म स्प्रिंग एलीमेंट्री स्कूल की छात्रा है।  वह ग्रेड तीन की छात्रा के रूप में 2023 की गर्मियों में अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ की परीक्षा में शामिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed