{"_id":"5ebd11ff8ebc3e90a074f4ec","slug":"two-new-coronavirus-cases-in-hong-kong-after-24-days-of-no-new-local-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Hong kong: हांगकांग में 24 दिन बाद सामने आए कोरोना वायरस के दो नए मामले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus in Hong kong: हांगकांग में 24 दिन बाद सामने आए कोरोना वायरस के दो नए मामले
Fri, 15 May 2020 03:31 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 15 May 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
हाँगकाँग में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
हांगकांग में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि शहर में 24 दिन तक कोई भी स्थानीय मामला सामने न आने के बाद और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों में ढील देने के बाद यह मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकारियों ने कहा कि एक 66 वर्षीय महिला और उसकी पांच वर्षीय पोती कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। जांचकर्ताओं ने इसे स्थानीय कोरोना वायरस के प्रसारण का मामला बताया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वृद्ध महिला कैसे संक्रमित हुई।
विज्ञापन
डॉ चुंग शुक-क्वान ने संवाददाताओं से कहा, महिला का या उसके परिवार का कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है। हांगकांग में पिछले तीन हफ्तों से केवल नए मामले विदेशों से पहुंचने वाले 24 लोगों के रूप में सामने आए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
नए मामले सामने आने के बाद से एक बार फिर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। अपनी मुख्य भूमि चीन के साथ निकटता और संबंधों के बावजूद हांगकांग ने गहन परीक्षण और कड़े प्रतिबंध का उपयोग करते हुए एक हजार कोरोना संक्रमितों और चार लोगों की मौत के साथ कोरोना के संक्रमण को रोक दिया था।
शुक्रवार को अधिकारियों ने तीन सप्ताह के लॉकडाउन के बाद जिम और सिनेमाघरों को फिर से खोलने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों में ढील देनी शुरू कर दी थी। लेकिन अब नए मामले सामने आने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।
वहीं, दक्षिण कोरिया जिसे कोरोना वायरस को पराजित करने के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है वहां इस सप्ताह में 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।