फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two more guided Missile Destroyers ships included in the Chinese Navy

चीन ने नौसेना में शामिल किए दो और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत

Tue, 14 May 2019 05:57 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 14 May 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Two more guided Missile Destroyers ships included in the Chinese Navy
चीनी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत (फाइल फोटो)

अपनी नौसेना की क्षमता का विस्तार कर रहे चीन ने दो और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोतों को शामिल किया है। इसके साथ ही ऐसी क्षमता वाले उसके युद्धपोतों की संख्या बढ़ाकर 20 हो गई है। इतना ही नहीं, आने वाले समय में ऐसे युद्धपोतों की संख्या और बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन


सरकार के नियंत्रण वाली मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह शुक्रवार को तटीय नगर डालियन में दो टाइप 052डी निर्देशित मिसाइल विध्वंसकों पोतों को नौसेना में शामिल किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी तरह के ये 19वें व 20वें पोत हैं। इसमें चीनी विश्लेषकों के उस कथन का भी उल्लेख है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इसी प्रकार के अन्य निर्देशित मिसाइल विध्वंसकों को तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि चीन के पास अब 20 टाइप 052डी या तो सेवा में हैं या उन्हें सेवा में शीघ्र शामिल किया जाएगा। ये विध्वंसक त्वरित, उच्च गतिशीलता वाले लंबी दूरी वाले जंगी पोत हैं जिनका विमान वाहकों के रूप में भी प्रयोग संभव है। बीजिंग में रहने वाले सैन्य विशेषज्ञ वेई डॉक्शू ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि भविष्य में चीन के पास ऐसे तीस से ज्यादा विध्वंसक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नेवी ने पिछले महीने अपनी 70वीं वर्षगांठ मनाई थी। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारत ने अपने दो जंगी जहाजों आईएनएस कोलकाता और टैंकर आईएनएस शक्ति को चीन भेजा था। दोनों भारतीय नौ पोतों ने क्गिंदाओ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘फ्लीट रिव्यू’ में भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed