फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two months of war: Russia sent more troops to Ukraine, preparing to capture Donbass, know which treasure is hidden here

जंग के दो माह : रूस ने यूक्रेन में और सेना भेजी, डोनबास पर कब्जे की तैयारी, जानिए कौनसा खजाना छिपा है यहां

Wed, 20 Apr 2022 09:21 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Apr 2022 09:21 AM IST
सार

रूसी फौजों ने खारकीव व क्रामाटोर्स्क के पूर्वी शहरों पर भारी हमले किए हैं। डोनबास के पश्चिम में जापोरिजिया और निप्रो में भी मिसाइले गिराई हैं। दक्षिणी शहर मायकोलाइव बुधवार तड़के कई मिसाइलों के प्रहार से दहल गया। इसके पास के शहर बश्तंका में एक अस्पताल में गोलीबारी की खबर आई। 

विज्ञापन
Two months of war: Russia sent more troops to Ukraine, preparing to capture Donbass, know which treasure is hidden here
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन में बीते करीब दो माह से जारी जंग का जल्द अंत नजर नहीं आ रहा। कीव पर कब्जे में विफल रहने के बाद रूस ने अब यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में स्थित डोनबास पर कब्जे की निर्णायक तैयारी कर ली है। रूस की नजर यहां यूक्रेन के बड़े प्राकृतिक खजाने पर है। 

विज्ञापन

रूसी फौजों ने खारकीव व क्रामाटोर्स्क के पूर्वी शहरों पर भारी हमले किए हैं। डोनबास के पश्चिम में जापोरिजिया और निप्रो में भी मिसाइले गिराई हैं। दक्षिणी शहर मायकोलाइव बुधवार तड़के कई मिसाइलों के प्रहार से दहल गया। इसके पास के शहर बश्तंका में एक अस्पताल में गोलीबारी की खबर आई। 
विज्ञापन


यूक्रेन के दो टुकड़े हो जाएंगे?
डोनबास पर कब्जे में रूस यदि कामयाब हो गया तो माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के दो टुकड़े करने में कामयाब हो जाएंगे। पूर्वी यूक्रेन अलग हो जाएगा। यही इलाका यूक्रेन की कमाई का बड़ा स्रोत है। इस इलाके में यूक्रेन की बड़ी कोयला खदानें हैं और यहां देश का औद्योगिक केंद्र भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में रूस का सैन्य अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है तथा इस ऑपरेशन का एक और चरण अब शुरू हो रहा है। लावरोव ने जोर दिया कि हमारे इस अभियान का उद्देश्य दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्यों की पूर्ण स्वतंत्रता है।

पूर्वी यूक्रेन पर नियंत्रण के लिए रूस ने हमले तेज किए
यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सेना सैकड़ों किलोमीटर लंबे मोर्चे के तहत आने वाले शहरों और कस्बों को निशाना बना रही है। दोनों देशों ने इसे 24 फरवरी से शुरू हुई जंग का नया चरण बताया है।


यूक्रेन सीमा के पास उड़ते दिखे चार परमाणु बॉम्बर
रूसी सेना आक्रामक मूड में दिख रही है। हाल ही में एक वीडियो फुटेज में चार रूसी टीयू-95 न्यूक्लियर बॉम्बर जिन्हें बियर के नाम से जाना जाता है, रूस के कलुगा क्षेत्र में उड़ते दिखाई दिए जो कि यूक्रेन सीमा से लगा है। आशंका है कि रूसी सेना परमाणु हमले का अभ्यास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed