फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two killed in drone attack on oil tanker near Oman

घातक हमला: ओमान के पास तेल के टैंकर पर ड्रोन हमले में दो की मौत

Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 Aug 2021 01:21 AM IST
सार

  • हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है
  • इस्राइली अधिकारियों ने ईरान पर ड्रोन हमला करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
two killed in drone attack on oil tanker near Oman
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

अमेरिकी नौसेना के विस्फोटक उपकरण संबंधी विशेषज्ञों का मानना है कि अरब सागर में ओमान तट के पास तेल टैंकर पर ड्रोन हमला किया गया है।

विज्ञापन


इस हमले के दौरान उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। तेल टैंकर ‘मर्सर स्ट्रीट’ पर हुआ हमला ईरान के साथ एटमी समझौता टूटने को लेकर पैदा हुए तनाव के चलते क्षेत्र में व्यावसायिक नौवहन पर कई वर्षों बाद पहला ज्ञात घातक हमला है।
विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन इस्राइली अधिकारियों ने ईरान पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है। ईरान ने प्रत्यक्ष रूप से हमले को स्वीकार नहीं किया है लेकिन यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब तेहरान पश्चिम के साथ और भी सख्त रुख अपनाने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना के पश्चिम एशिया स्थित ‘पांचवें फ्लीट’ ने शनिवार सुबह जारी बयान में कहा कि एटमी शक्ति चालित अमेरिका के विमानवाहक पोत ‘यूएसएस रोनाल्ड रीगन’ और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ‘यूएसएस मित्सचर’ अब मर्सर स्ट्रीट के सुरक्षित बंदरगाह पर पहुंचने तक उसका मार्गरक्षण कर रहे हैं।

पांचवें फ्लीट ने कहा, पोत पर तैनात विस्फोटक विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटे हैं कि चालक दल के सदस्यों को कोई अतिरिक्त खतरा न हो और हमले की जांच में सहयोग दिया जाए। 


ईरान सिर्फ इस्राइल की समस्या नहीं
एक इस्राइली अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस धमाके के लिए ईरान को दोषी ठहराया है। उधर, इस्राइल के विदेश मंत्री यैर लापिद ने ट्वीट किया कि उन्होंने ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमनिक रॉब से इस हमले का गंभीर जवाब देने की जरूरत पर बात की है।

उन्होंने इस मामले में सीधे तौर पर ईरान को दोषी नहीं ठहराया, लेकिन कहा, ईरान सिर्फ इस्राइल की समस्या नहीं बल्कि आतंक, विनाश और अस्थिरता का निर्यातक है जो पूरी दुनिया को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed