फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian students in the United States were killed in a traffic collision in Arizona

US: एरिजोना में दो वाहनों की हुई भीषण टक्कर, हादसे में दो भारतीय छात्रों ने गंवाई जान

Tue, 23 Apr 2024 09:12 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरिजोना Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2024 09:12 AM IST
सार

पियोरिया पुलिस के अनुसार, सड़क हादसा 20 अप्रैल को शाम छह बजकर 18 मिनट पर हुआ।राज्य मार्ग 74 के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर दो वाहन आपस में टक्करा गए थे। 

विज्ञापन
Two Indian students in the United States were killed in a traffic collision in Arizona
police crime - फोटो : istock

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे भारत के दो छात्रों की एरिजोना में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात (स्थानीय समय) पियोरिया में उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

विज्ञापन


दो वाहन आपस में टक्कराए
पियोरिया पुलिस के अनुसार, सड़क हादसा 20 अप्रैल को शाम छह बजकर 18 मिनट पर हुआ। राज्य मार्ग 74 के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर दो वाहन (एक सफेद किया फोर्टे और एक लाल फोर्ड एफ150) आपस में टक्करा गए थे। टक्कर के समय लाल F150 में एक व्यक्ति सवार था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


घायल ड्राइवर को अस्पताल में किया भर्ती
सफेद किया फोर्टे वाहन के अंदर तीन लोग सवार थे। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि गौतम और निवेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने कहा कि इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एंड स्कॉलर्स सेंटर छात्रों के डीन, परामर्श सेवाओं और आवास प्रतिनिधियों के साथ काम कर रहा है ताकि छात्र के दोस्तों और पीड़ितों के साथियों की पहचान कर सहायता की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed