फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian-origin men among six arrested in Canada's $22.5 million gold cash heist

Canada: कनाडा में सोने की अब तक की सबसे बड़ी लूट, मामले में भारतीय मूल के दो लोगों समेत छह लोग गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 08:07 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनाडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनाडा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 18 Apr 2024 08:07 PM IST
सार

कनाडा में 22 मिलियन डॉलर के सोने और नकदी की लूट मामले में भारतीय मूल के दो लोगों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 17 अप्रैल को इस लूट को अंजाम दिया गया था। 

विज्ञापन
Two Indian-origin men among six arrested in Canada's $22.5 million gold cash heist
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा में सोने की सबसे बड़ी लूट को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय मूल के दो लोगों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कनाडा पुलिस द्वारा तीन लोगों के खिलाफ वारंट भी जारी किया है।  बता दें कि 17 अप्रैल 2023 को 22 मिलियन कनाडाई डॉलर से अधिक मूल्य की सोने की छड़ें और विदेशी मुद्रा ले जाने वाला एक एयर कार्गो कंटेनर चोरी हो गया था। इस कंटेनर को स्विट्जरलैंड से एयर कनाडा की फ्लाइट में लाया गया था। 

विज्ञापन


भारतीय मूल के दो लोग गिरफ्तार 
पुलिस का कहना है कि इस मामले में एयर कनाडा के दो पूर्व कर्मियों पर लूट में साथ देने का आरोप है। इनका नाम परमपाल सिद्धू और सिमरन प्रीत पनेसर बताया गया है। इनमें से एक आरोपी सिद्धू को हिरासत में लिया गया है, जबकि पनेसर के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में भारतीय मूल के अमित जलोटा को भी गिरफ्तार किया गया है। सिद्धू और जलोटा दोनों ही ओन्टारियो के रहने वाले हैं। एयर कनाडा के प्रवक्ता पीटर फिट्जपैट्रिक ने भी सिद्धू और पनेसर के एयर कनाडा में काम करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पहले सिद्धू ने कंपनी को छोड़ दिया था, जबकि पनेसर को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कब हुई लूट की वारदात?
17 अप्रैल 2023 को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर स्विट्जरलैंड से एयर कनाडा की फ्लाइट पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसमें एक कंटेनर में 20 मिलियन डॉलर से अधिक कीमत की सोने की 6,600 छड़ें थीं, जिनका वजन 400 किलोग्राम था। इसके अलावा कंटेनर में लाखों डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्रा भी रखी गई थी। लैंडिंग के तुरंत बाद कंटेनर को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। इसके अगले दिन 18 अप्रैल को पुलिस को इस कंटेनर के लापता होने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस और एटीएफ ने मिलकर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास 65 अवैध हथियार मिले। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक किलोग्राम सोना भी बरामद किया, जो कि चोरी का ही था। इसके अलावा मौके से 434,000 डॉलर कनाडा की करेंसी भी बरामद की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच लगातार जारी है और जल्द ही और भी गिरफ्तारियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed