{"_id":"6331ecfabae688460a5fc358","slug":"two-including-officer-taken-to-hospital-after-reports-of-shots-fired-inside-chicago-police-department-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: शिकागो पुलिस कार्यालय के अंदर गोलीबारी, दो घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: शिकागो पुलिस कार्यालय के अंदर गोलीबारी, दो घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
Mon, 26 Sep 2022 11:48 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकागो शहर के वेस्ट साइड में एक पुलिस कार्यालय के अंदर सोमवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी और इस घटना में शिकागो पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया। इसकी पुष्टि एक प्रवक्ता ने की। पुलिस प्रवक्ता टॉम हर्न ने स्थानीय मीडिया को बताया कि होमन स्क्वायर में स्थित इमारत में दोपहर से पहले गोलियां चलायी गईं।
विज्ञापन
शिकागो दमकल विभाग के अनुसार, पुलिस अधिकारी को स्थिर हालत में सिनाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनको गोली नहीं लगी है। वहीं गोली लगने के बाद दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वेस्ट साइड पुलिस का यह कार्यालय लाल ईंटों से बनाई गई एक बड़ी इमारत में है। इस इमारत में पहली मंजिल पर पुलिस का सबूत और बरामद संपत्ति विभाग है। पुलिस विभाग की कुछ विशेष इकाइयां भी इस इमारत में और कुछ दूसरी जगह पर काम करती हैं।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर से पहले पुलिस स्टेशन के दक्षिण में एक ब्लॉक साउथ होमन एवेन्यू में और इमारत के उत्तर में उसी सड़क पर पुलिस ने घटनास्थल की मार्किंग की हुई थी। यहां पास में ही मौजूद एक स्कूल को भी बंद करा दिया गया था। पास के एक स्कूल को लॉकडाउन पर रखा गया था। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस की ओर से इस संबंध में समाचार ब्रीफिंग में अधिक जानकारी दी जा सकती है।