फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two gunmen hostages seven employees in P&G company amid Israel Gaza War

Turkiye: P&G कंपनी में घुसे दो बंदूकधारी, सात लोगों को बनाया बंधक, गाजा के समर्थन में अमेरिकी कंपनी पर हमला

Fri, 02 Feb 2024 02:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Feb 2024 02:22 AM IST
सार

कोकेली प्रांत के गेब्ज में स्थित अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) के स्वामित्व वाली एक कंपनी में सात लोगों को बंधक बना लिया। मीडिया ने एक संदिग्ध आरोपी की एक फोटो जारी की है, जिसने विस्फोटकों से लदी एक बेल्ट पहनी थी।

विज्ञापन
Two gunmen hostages seven employees in P&G company amid Israel Gaza War
हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और गाजा में युद्ध जारी है। इस बीच, तुर्की में स्थित अमेरिकी कंपनी में दो बंदूकधारियों ने सात लोगों को बंधक बना लिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने आसपास के सड़कों को ब्लॉक कर दिया है। बता दें, गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका के खिलाफ कई देशों में हमले हो रहे हैं, जिनमें हूती, जॉर्डन, ईराक और अब तुर्की शामिल है।

विज्ञापन

संदिग्ध आरोपी की फोटो जारी
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोकेली प्रांत के गेब्ज में स्थित अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी) के स्वामित्व वाली एक कंपनी में सात लोगों को बंधक बना लिया। मीडिया ने एक संदिग्ध आरोपी की एक फोटो जारी की है, जिसने विस्फोटकों से लदी एक बेल्ट पहनी थी। उसने हाथों में हैंडगन पकड़ी हुई थी। इस्मेत जिहानी ने बताया कि बंधकों में उनकी पत्नी सुहेला भी शामिल हैं। पुलिस ने आसपास की सड़कों को सील कर दिया है। बंधकों से बात करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन

700 लोगों को रोजगार देती है पीएंडजी
सिनसिनाटी स्थित पी एंड जी के मुख्य कार्यालय ने घटना की पुष्टि की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हम अपने लोगों की सुरक्षा चाहते हैं। हम सुरक्षा के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। बता दें, पीएंडजी इस्तांबुल और कोकेली सहित तीन स्थानों पर स्थापति कंपनी के माध्यम से 700 लोगों को रोजगार देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिया में अमेरिकी सेना पर हमला
हाल ही में, अमेरिका के रक्षा अधिकारी ने बताया था कि सीरिया में अमेरिकी और सहयोगी बलों के खिलाफ रॉकेट दागे गए। हमें निशाना बनाया जा रहा है। सीरिया के गश्ती बेस शादादी पर अमेरिका और साथी बलों के खिलाफ कई रॉकेट दागे गए। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जॉन किर्बी ने कहा कि हम ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते। हम सैन्य तरीकों से शासन का संघर्ष नहीं चाहते। हम तनाव बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed