फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two groups of ethnic groups in Bangladesh clash and shootout, six dead

बांग्लादेश में जातीय समूह के दो गुटों में झड़प और गोलीबारी, छह की मौत

Tue, 07 Jul 2020 06:34 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 07 Jul 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Two groups of ethnic groups in Bangladesh clash and shootout, six dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश के एक इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प और गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। देश के दक्षिण पूर्व में पहाड़ी इलाके पर कब्जे को लेकर जातीय समूह के दो गुटों के बीच मंगलवार को यह घटना घटी।पुलिस ने बताया कि इस इलाके में सशस्त्र गिरोह भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी मुबस्सर हुसैन ने बताया कि झड़प ‘प्रबत्य चट्टोग्राम जन संघटी समिति’ और उसके सुधारवादी धड़े के बीच हुई। दोनों ही गुटों का बंदरबन जिले की चकमा जनजाति पर दबदबा है। उन्होंने कहा कि सभी मौतें सुधारवादी गुट के सदस्यों की है। अधिकारी ने बताया कि बंदरबन राजधानी ढाका से 387 किलोमीटर दक्षिण पूर्व स्थित है और इलाके में करीब एक दर्जन जातियां रहती हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस समूह के उग्रवादियों ने दशकों तक चट्टगांव पहाड़ी क्षेत्र में और अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर बांग्लादेश की सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से लड़ाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उग्रवाद वर्ष 1997 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते के बाद खत्म हुआ, लेकिन समूह के कुछ सदस्य इस समझौते से खुश नहीं थे क्योंकि वह जातीय समूह के लिए और अधिक राजनीति आजादी चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed