{"_id":"6481160767f81d9d4b042005","slug":"two-dozen-people-killed-after-van-falls-into-ravine-in-northern-afghanistan-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: उत्तरी अफगानिस्तान में खाई में गिरी वैन, आठ बच्चों समेत 24 की मौत; धमाके में डिप्टी गवर्नर की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: उत्तरी अफगानिस्तान में खाई में गिरी वैन, आठ बच्चों समेत 24 की मौत; धमाके में डिप्टी गवर्नर की मौत
Thu, 08 Jun 2023 05:13 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:13 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालक की लापरवाही से वैन सड़क से खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Afghanistan Road Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में बुधवार को एक वैन खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ बच्चों और 12 महिलाओं समेत 24 लोगों की मौत हो गई। सर-ए-पोल प्रांत के पुलिस प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने बताया कि चालक की लापरवाही से वैन सड़क से खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण अफगानिस्तान में आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
तालिबान के डिप्टी गवर्नर की बम धमाके में मौत
इधर, बदख्शान प्रांत के तालिबान के कार्यवाहक डिप्टी गवर्नर मौलवी निसार अहमद अहमदी की प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में एक कार बम धमाके में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह की है। तालिबान के नेतृत्व वाले बदख्शान के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख मौजुद्दीन अहमदी के मुताबिक, फैजाबाद के महकमा प्लाजा में डिप्टी गवर्नर के काफिले को विस्फोटक लदे वाहन से निशाना बनाया गया। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अहमदी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने बदख्शान के कार्यवाहक मंत्री मौलवी अहमद अहमदी के वाहन के सामने विस्फोट कर दिया, जिससे डिप्टी गवर्नर और उनके चालक की मौत हो गई। बम धमाके में आसपास के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं पास में बैठा था। हमने धमाके की आवाज सुनी और मेरा भाई मेरे पास आया। वह खून से लहूलुहान था। फौरन हम उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन