फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two civilians killed, two others wounded in a bomb blast at a shop in Qala-e-Naw city in Afghanistan

अफगानिस्तान में एक दिन में तीन हमले, 10 की मौत, कई घायल

Sun, 08 Nov 2020 09:48 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Two civilians killed, two others wounded in a bomb blast at a shop in Qala-e-Naw city in Afghanistan
बम धमाका

अफगानिस्तान में रविवार को तीन हमले हुए, जिसमें कुल मिलाकर 10 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। पहला धमाका काला-ए-नाव शहर में एक दुकान में हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। बता दें कि यह शहर बदघीस प्रांत के केंद्र में है। इस धमाके की जानकारी प्रांतीय कार्यवाहक पुलिस प्रमुख शिर अका अलोकोजई ने टोलो न्यूज को दी।

विज्ञापन


वहीं, शाम में अफगानिस्तान के कंधार में एक सुरक्षा चौकी के पास एक कार बम विस्फोट की सूचना मिली। कई लोगों के घायल होने की खबरें हैं। इसके अलावा गजनी शहर में नवा आबद इलाके में रिहायशी मकानों के पास तीन मोर्टार दागे गए, जिसमें कम से कम आठ नागरिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इस बात की जानकारी प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता वाहिदुल्ला जुमा ने दी। 
विज्ञापन

 
 

शनिवार को भी अफगानिस्तान के जाबुल में हुए एक विस्फोट में सात लोग घायल हो गए थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी अफगानिस्तान में विस्फोट की खबरें लगातार आती रहती हैं। इससे पहले काबुल के फुल-ई-खोस्क इलाके में भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed