फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two british civilians killed in ukraine soledar volunteers save peoples live russia vagnar group

Russia Ukraine War: यूक्रेन में पीड़ितों को बचाने के दौरान दो ब्रिटिश नागरिकों की मौत, कार पर गिरा तोप का गोला

Wed, 25 Jan 2023 08:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Jan 2023 08:07 AM IST
सार

क्रिस पैरी के परिवार का कहना है कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और दुनिया घूमना चाहते थे। बीते साल मार्च में पैरी यूक्रेन गए थे।

विज्ञापन
two british civilians killed in ukraine soledar volunteers save peoples live russia vagnar group
Russia Ukraine War - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन में दो ब्रिटिश नागरिकों के मारे जाने की खबर है। दोनों ब्रिटिश नागरिक वालंटियर के तौर पर यूक्रेन में थे और लोगों की मदद कर रहे थे। एक बुजुर्ग महिला की जान बचाते हुए दोनों की जान गई। यूक्रेन में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों की पहचान 28 वर्षीय क्रिस पैरी और 47 वर्षीय एंड्रयू बागशॉ के रूप में हुई है। दोनों यूक्रेन के सोलेदार शहर में मारे गए, जब एक बुजुर्ग महिला को सोलेदार से सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए उनकी कार विस्फोट का शिकार हो गई। 

विज्ञापन


एंड्रयू बागशॉ एक जेनेटिक रिसर्च साइंटिस्ट थे और स्वैच्छिक रूप से यूक्रेन में रहकर लोगों की मदद कर रहे थे। बागशॉ बीते साल अप्रैल से यूक्रेन में मौजूद थे। बागशॉ का परिवार फिलहाल न्यूजीलैंड में रहता है और उनके शव को न्यूजीलैंड भी भेजा जाएगा। बागशॉ के परिवार ने एक बयान जारी कर सभी देशों से अपील की है कि यूक्रेन युद्ध को रोका जाए और यूक्रेन को अपनी जमीन पर एक अतिक्रमणकारी से छुटकारा मिल सके। 
विज्ञापन


वहीं क्रिस पैरी के परिवार का कहना है कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और दुनिया घूमना चाहते थे। बीते साल मार्च में पैरी यूक्रेन गए थे। इसके बाद ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद पैरी ने यूक्रेन में ही रहकर स्थानीय लोगों की मदद की और इस दौरान उन्होंने 400 से ज्यादा लोगों और आवारा जानवरों की जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रूस, इन दिनों यूक्रेन के सोलेदार शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। रूस का खूंखार वैगनर ग्रुप इस काम में रूस की सेना की मदद कर रहा है। वैगनर ग्रुप ने ही मारे गए दोनों ब्रिटिश नागरिकों की तस्वीरें जारी कर बताया था कि दोनों के शव बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed