{"_id":"5f038c96fb6f1166605447f0","slug":"two-armed-men-opened-fire-on-a-passing-car-eight-year-old-girl-dies-in-atlanta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटलांटा: हथियारों से लैस दो लोगों ने पास गुजर रही कार पर चलाई गोली, आठ वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अटलांटा: हथियारों से लैस दो लोगों ने पास गुजर रही कार पर चलाई गोली, आठ वर्षीय बच्ची की मौत
Tue, 07 Jul 2020 02:11 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 07 Jul 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटलांटा में हाल के विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत का केंद्र रहे एक स्थान के निकट से गुजर रही कार पर हुई गोलीबारी में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हथियार से लैस कम से कम दो लोगों ने कार पर गोली चलाई थी। पुलिस ने बच्ची की पहचान सिकोरिया टर्नर के रूप में की है। अटलांटा की मेयर किशा लांस बॉटम्स ने पीड़ित के लिए न्याय मांगा है।
यह घटना 4 जुलाई को वेंडी रेस्तरां के निकट हुई। यह वही जगह है जहां 12 जून को अफ्रीकी अमेरिकी व्यक्ति रेशार्ड ब्रूक्स की हत्या एक पुलिस अधिकारी ने कर दी थी। इसके बाद इस रेस्तरां को जला दिया गया और इलाका पुलिस बर्बरता के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया। अधिकारियों ने कहा है कि इस क्षेत्र में अवैध तौर पर रखे गए अवरोधकों से बच्ची की मां ने गुजरने का प्रयास किया और उसी समय शनिवार रात में वाहन पर गोलियां चली।
अटलांटा जर्नल कंस्टीट्यूशन के अनुसार मेयर ने कहा, तुमने गोली चलाई और आठ साल की एक बच्ची को मार डाला। वहां सिर्फ एक गोली चलाने वाला नहीं था बल्कि गोली चलाने वाले कम से कम दो लोग थे। पुलिस ने कहा है कि लोगों से गोलीबारी करने वालों की पहचान के लिए मदद ली जा रही है।