{"_id":"65e684d97b65f90de2024034","slug":"twitter-x-ex-ceo-parag-agrawal-others-sue-elon-musk-over-salary-dispute-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: पराग अग्रवाल समेत एक्स के कई पूर्व अधिकारियों ने एलन मस्क पर किया मुकदमा, वेतन को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: पराग अग्रवाल समेत एक्स के कई पूर्व अधिकारियों ने एलन मस्क पर किया मुकदमा, वेतन को लेकर हुआ विवाद
Tue, 05 Mar 2024 08:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 05 Mar 2024 08:57 AM IST
सार
पराग अग्रवाल समेत चारों अधिकारियों ने एलन मस्क के खिलाफ 12.8 करोड़ डॉलर के विच्छेद वेतन (सेवेरेंस सैलरी) न देने के आरोप लगाए हैं। इन अधिकारियों को एलन मस्क द्वारा एक्स का अधिग्रहण करने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
एलन मस्क और पराग अग्रवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल और एक्स के कई पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है। विवाद नौकरी से निकाले जाने के बाद हर्जाने के तौर पर दिए जाने वाले वेतन को लेकर है। पराग अग्रवाल के अलावा जिन अन्य लोगों ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा किया है, उनमें नेड सीगल, एक्स के पूर्व सीएफओ, विजया गड्डे, एक्स की पूर्व चीफ लीगल ऑफिसर और सीन एजेट, एक्स के पूर्व जनरल काउंसल का नाम शामिल है।
12.8 करोड़ डॉलर के भुगतान को लेकर है विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पराग अग्रवाल समेत चारों अधिकारियों ने एलन मस्क के खिलाफ 12.8 करोड़ डॉलर के विच्छेद वेतन (सेवेरेंस सैलरी) न देने के आरोप लगाए हैं। इन अधिकारियों को एलन मस्क द्वारा एक्स का अधिग्रहण करने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। मस्क ने अधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने और गलत आचरण के चलते नौकरी से निकाला था। हालांकि इन अधिकारियों ने मस्क के आरोपों से इनकार किया था।
पहले भी मस्क के खिलाफ मुकदमा कर चुके हैं एक्स के पूर्व अधिकारी
एलन मस्क के खिलाफ कैलिफोर्निया के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि एक्स के पूर्व शीर्ष अधिकारियों के कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें नौकरी से निकाले जाने के बाद विच्छेद वेतन (नौकरी से निकाले जाने की स्थिति में मिलने वाला हर्जाना) देने की बात थी। ऐसे में जब एक्स (पूर्व में ट्विटर) से निकाले जाने के बाद उन्हें विच्छेद वेतन मिलना चाहिए था। पराग अग्रवाल को विच्छेद वेतन के तौर पर 6 करोड़ डॉलर मिलने थे। वहीं सीगल को 4.6 करोड़ डॉलर, गड्डे को 2.1 करोड़ डॉलर मिलने थे। एक्स में हुई जांच के दौरान कानूनी फीस के भुगतान के लिए भी पराग अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा किया था, जिसमें बीते अक्तूबर में अदालत ने एलन मस्क को एक्स के पूर्व अधिकारियों को 11 लाख डॉलर का भुगतान करने का निर्देश दिया था।