{"_id":"600530338ebc3e32ef0e9acd","slug":"twitter-suspends-qanon-linked-republican-lawmakers-account-america-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : ट्विटर ने ट्रंप के बाद अब एक और रिपब्लिकन सांसद के अकाउंट पर लगाई रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : ट्विटर ने ट्रंप के बाद अब एक और रिपब्लिकन सांसद के अकाउंट पर लगाई रोक
Mon, 18 Jan 2021 12:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद से ट्विटर ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। ट्विटर ने रविवार को रिपब्लिकन सांसद मारजोरी टेलर ग्रीन के अकाउंट पर अस्थायी रोक लगा दी। सांसद के पोस्ट से कथित तौर पर नस्ली विचार और क्यूनन साजिश सिद्धांत के ऑनलाइन समर्थन की झलक मिल रही थी।
विज्ञापन
ग्रीन ने एक बयान में कहा कि उनके अकाउंट को बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बंद कर दिया गया। उन्होंने रूढ़िवादी विचारों पर ट्विटर की चुप्पी को लेकर भी निंदा की। पेशे से कारोबारी ग्रीन राजनीति में नई हैं। नवंबर में वह जॉर्जिया 14वें डिस्ट्रिक्ट की प्रतिनिधि चुनी गयी थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई भड़काऊ वीडियो और कमेंट पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
ग्रीन ने रविवार को एक स्थानीय समाचार को दिए साक्षात्कार का वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह जॉर्जिया के चुनाव अधिकारियों की निंदा करती दिख रही हैं और राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के दावों का समर्थन कर रही हैं।
विज्ञापन
ट्विटर ने ग्रीन और अन्य लोगों के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए संदेश लिखा कि चुनाव में धोखाधड़ी का दावा ‘‘विवाद पैदा करने वाला है और इससे हिंसा की आशंका’’ है। ग्रीन की टीम ने रविवार को ट्विटर के संदेश का स्क्रीनशॉट जारी कर बताया कि कंपनी ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में उनके अकाउंट पर 12 घंटे के लिए रोक लगा दी है।