फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter India Managing Director Manish Maheshwari has been given a new role in america

सरकार बनाम ट्विटर: कंपनी अब भारत में नहीं रखेगी कोई निदेशक, जानें फिर कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Sat, 14 Aug 2021 09:46 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 09:46 AM IST
सार

सरकार और ट्विटर के बीच जारी घमासान के बीच कंपनी ने भारत में किसी हेड को नहीं रखने का फैसला  किया है। इससे पहले ट्विटर ने इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को अमेरिका बुला लिया है। माहेश्वरी अमेरिका में रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशन्स में सीनियर डायरेक्ट के पद पर काम करेंगे। 

विज्ञापन
Twitter India Managing Director Manish Maheshwari has been given a new role in america
ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी - फोटो : social media

विस्तार

ट्विटर और भारत सरकार के बीच जारी विवाद के बीच कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अब भारत में किसी निदेशक को रखने का फैसला नहीं किया है। ट्विटर इंडिया को अब एक 'नेतृत्व परिषद' द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसके प्रमुख अधिकारी ट्विटर को रिपोर्ट करेंगे। ट्विटर इंडिया ने शुक्रवार को मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को इस पद से हटा दिया। वह अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट के लिए अमेरिकी में ऑपरेशन्स संभालेंगे। कंपनी ने खुद ही ये जानकारी साझा की है।  मनीष माहेश्वरी ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर वर्ष 2019 से बने हुए थे। कंपनी ने अमेरिका में रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशन्स में सीनियर डायरेक्ट के पद पर नियुक्त किया है। ट्विटर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट यूसैन ने ट्विटर पर माहेश्वरी की नई भूमिका के लिए स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि दो साल से ज्यादा ट्विटर इंडिया में लीडर्शिप के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed