फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tuvalu Ties With Taiwan, Rejects China Offer to Build artificial Islands

तुवालु ने चीन की विस्तारवाद नीति को दिया झटका, ठुकराई मदद, ताइवान के साथ हुआ खड़़ा

Fri, 22 Nov 2019 05:22 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Nov 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Tuvalu Ties With Taiwan, Rejects China Offer to Build artificial Islands
Tuvalu Foreign Minister Simon Kofe - फोटो : Twitter

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश चीन को महज 12 हजार की आबादी वाला एक छोटे देश ने झटका दिया है। प्रशांत महासागर में स्थित देश तुवालु ने चीन का एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव ठुकरा दिया है। इससे चीन की विस्तारवादी नीति को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन


तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफ ने गुरुवार को बताया कि हाल ही में चीन ने तुवालु को उसकी समुद्री सीमा के पास कृत्रिम द्वीप बनाने का प्रस्ताव दिया था। चीन का कहना था कि जलवायु परिवर्तन के चलते प्रशांत महासागर का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उसके कृत्रिम द्वीप खतरे में पड़े तुवालु के लोगों के लिए मददगार साबित होंगे। लेकिन तुवालु ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

विज्ञापन

तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफ ने ताइवान के लिए स्पष्ट रूप से समर्थन व्यक्त किया और कहा कि उनका देश प्रशांत क्षेत्र में ताइवान के शेष चार सहयोगियों को एकजुट करने के लिए एक समूह स्थापित करने के लिए काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोफ ने ताइपेई में एक साक्षात्कार में कहा, तुवालु और ताइवान के राजनयिक संबंध सबसे मजबूत हैं। उन्हें चीन का प्रस्ताव क्षेत्र में ताइवान का प्रभाव कम करने की कोशिश जैसा लग रहा है। कोफ ने कहा कि ताइवान के समर्थन के लिए हम प्रशांत महासागर में अपने सहयोगी- मार्शल आइलैंड, पलाऊ, नौरू के साथ खड़े हैं। साथ में हम प्रशांत महासागर में चीन के प्रभाव से निपट सकेंगे। हम सहयोग की ताकत में विश्वास रखते हैं। 


चीनी कंपनियों ने तुवालु के स्थानीय समुदाय को 40 करोड़ डॉलर (करीब 2870 करोड़ रुपए) में कृत्रिम द्वीप बनाने का प्रस्ताव दिया था। कोफे ने बताया कि, 'हम काफी समय से चीन के कर्ज के बारे में सुन रहे थे। चीन हमारे द्वीपों को खरीद कर उनमें सैन्य बेस बनाने के लिए बेताब है। यह चीजें हमें परेशान कर रही थीं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed