{"_id":"647f334c324b96650a003a63","slug":"turkiye-president-erdogan-unveils-new-cabinet-line-up-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkiye: राष्ट्रपति एर्दोगन ने नए कैबिनेट का किया गठन, पिछले मंत्रिमंडल के अधिकांश नेता बदले, इन्हें मिली जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Turkiye: राष्ट्रपति एर्दोगन ने नए कैबिनेट का किया गठन, पिछले मंत्रिमंडल के अधिकांश नेता बदले, इन्हें मिली जगह
Tue, 06 Jun 2023 06:53 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निकोसिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निकोसिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Jun 2023 06:53 PM IST
सार
पूर्व बैंकर मेहमत सिमसेक को ट्रेजरी और वित्त मंत्री के रूप में नामित किया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी फहार्टिन कोका और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी यासर गुलेर को दी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपनी नई कैबिनेट की घोषणा करते हुए पिछले 18 में से 16 पूर्व मंत्रियों को हटा दिया। राष्ट्रपति ने एर्दोगन 28 मई को ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पूर्व बैंकर मेहमत सिमसेक को ट्रेजरी और वित्त मंत्री के रूप में नामित किया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी फहार्टिन कोका और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी यासर गुलेर को दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले एर्दोगन के कैबिनेट में रहे सुलेमान सोयलू, मेवलुत कावुसोग्लू और हुलुसी अकार, इन तीनों मंत्रियों को आम तौर पर ऐसे लोगों के रूप में देखा जाता था जो एर्दोगन के बहुत करीब हैं। ऐसा माना जा रहा था कि ये तीनों अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने एर्दोगन नीतियों को इतनी ईमानदारी से लागू किया। अधिक आश्चर्य की बात यह थी कि राष्ट्रीय खुफिया संगठन के पूर्व प्रमुख हकन फिदान को विदेश मंत्री बनाया गया है जिन्हें मेवलुत कावुसोग्लू की जगह दी गई है। मेवलुत ने एर्दोगन के प्रवक्ता रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
यह ध्यान देने बात यह है कि नई सरकार में राजनेता से अधिक नौकरशाह हैं जो इंगित करता है कि एर्दोगन टेक्नोक्रेट को अतीत की गलत नीतियों को ठीक करने के लिए चाहते हैं और वह देश पर शासन करने के लिए अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण चाहते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि एर्दोगन के शासन के अगले पांच वर्षों में तुर्किए की किन नीतियों में बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं तुर्किए एक महत्वपूर्ण नाटो देश है।
विज्ञापन