फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkish earthquake: 3-year-old girl rescued alive from debris after four days

तुर्की भूकंप: चार दिन बाद मलबे से जिंदा निकाली गई तीन साल की बच्ची

Wed, 04 Nov 2020 03:13 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंस्ताबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंस्ताबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Nov 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Turkish earthquake: 3-year-old girl rescued alive from debris after four days
मलबे से जिंदा निकाली गई 3 साल की बच्ची आयदा गेजगिन - फोटो : अमर उजाला

तुर्की में भूकंप के चार दिन बाद मलबे से तीन साल की एक बच्ची को जिंदा निकाला गया है। आयदा गेजगिन नाम की यह लड़की शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद से इजमिर शहर के एक आठ मंजिला अपार्टमेंट के मलबे में फंसी हुई थी।

विज्ञापन


आयदा गेजगिन नाम की लड़की को मंगलवार को एंबुलेंस से ले जाते हुए देखा गया, उसे कंबल ओढ़ाया गया था। उसे निकाले जाने पर राहतकर्मियों ने ताली बजाकर प्रसन्नता जाहिर की और वहां मौजूद लोगों ने ‘ईश्वर महान है’ के नारे लगाए।
विज्ञापन


गत शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद बच्ची करीब 91 घंटे तक मलबे में दबी रही। मलबे से अब तक 107 लोगों को जिंदा निकाला गया है। आयदा की मां की इस हादसे में मौत हो गई और बाद में उनका शव मलबे से निकाला गया। आयदा का भाई और पिता भूकंप के समय इमारत में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचावकर्मी नुसरत अक्सॉय ने पत्रकारों को बताया कि जब वे आठ मंजिला इमारत का मलबा हटा रहे थे उन्हें बच्ची के कराहने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि बाद में बच्ची बर्तन मांजने वाली मशीन के बगल में संकरे स्थान पर फंसी मिली।

अक्सॉय ने बताया कि बच्ची ठीक है और उसने अपना नाम भी बताया। इससे एक दिन पहले इजमिर में ही तीन वर्षीय बच्ची और 14 वर्षीय बच्ची को ध्वस्त इमारत के मलबे से जिंदा बचाया गया था।


इस बीच, तुर्की के इस तीसरे सबसे बड़े शहर से राहतकर्मियों द्वारा और शव निकाले जाने के बाद भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है जबकि 144 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed