फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkey president recep tayyip erdoğan says Islam charge less interest or not to charge interes

तुर्की: राष्ट्रपति के इस बयान से धड़ाम हो गई नेशनल करेंसी, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 21 Dec 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 21 Dec 2021 10:27 AM IST
सार

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने अपने संबोधन में कहा कि मैं एक मुसलमान हूं, इसलिए मैं इस्लाम की शिक्षा के तहत ही काम करता रहूंगा।

विज्ञापन
turkey president recep tayyip erdoğan says Islam charge less interest or not to charge interes
तुर्की के राष्ट्रपति - फोटो : Social media

विस्तार

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन के एक बयान ने देश की अर्थव्यवस्था को नीचे से हिला दिया है। तुर्की की आर्थिक हालात इन दिनों बेहद कमजोर है। राष्ट्रपति तैयप एर्दोआन ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम में कम ब्याज लेने या फिर ब्याज ना लेने की बात कही गई है, इसलिए वह ब्याज दरों को नहीं बढ़ाएंगे। एर्दोआन के इस बयान के बाद तुर्की की नेशनल करेंसी लीरा में डॉलर के मुकाबले लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


बता दें कि तुर्की की करेंसी लीरा के कमजोर पड़ने से देश के आर्थिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति एर्दोआन की नीतियों के चलते बीते इस साल लीरा का मूल्य डॉलर के मुकाबले 57 प्रतिशत तक गिरा है। 
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति एर्दोआन ने कहा, 'लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि हम ब्याज दरों में कटौती करते रहते हैं। आप इसके अलावा मुझसे किसी प्रकार की उम्मीद भी मत रखिए। मैं एक मुसलमान हूं, इसलिए मैं इस्लाम की शिक्षा के तहत ही काम करता रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति कई बार ले चुके हैं सहारा 
 राष्ट्रपति एर्दोआन तुर्की के बिगड़ते आर्थिक हालात के लिए  पहले भी इस्लाम का सहारा ले चुके हैं। इसे पहले भी एर्दोआन कह चुके हैं कि कुछ देशों द्वारा तुर्की पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से लीरा के मूल्य में गिरावट आ रही है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि तुर्की अपनी आर्थिक नीतियों में बदलाव नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed