फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey President Rajab Tayyab Erdogan says he can buy more missile system from Russia despite US warning

तुर्की: अमेरिका की चेतावनी दरकिनार, राष्ट्रपति एर्दोगान बोले- रूस से खरीद सकते हैं मिसाइल प्रणाली

Mon, 27 Sep 2021 02:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इंस्ताबुल
एजेंसी, इंस्ताबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 02:04 AM IST
सार

अमेरिका से तनातनी के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगान ने अमेरिकी प्रसारक ‘सीबीएस न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा है कि अमेरिका की चेतावनी के बाद भी दूसरी रूसी मिसाइल प्रणाली खरीदने पर विचार करेंगे। हमें अपनी रक्षा प्रणाली के संबंध में खुद फैसला करना होगा।
 

विज्ञापन
Turkey President Rajab Tayyab Erdogan says he can buy more missile system from Russia despite US warning
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका और तुर्की के बीच तनातनी और बढ़ सकती है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगान ने कहा है कि वह अमेरिका की कड़ी आपत्तियों के बावजूद दूसरी रूसी मिसाइल प्रणाली खरीदने पर विचार करेंगे। एर्दोगान ने अमेरिकी प्रसारक ‘सीबीएस न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि तुर्की को अपनी रक्षा प्रणाली के संबंध में खुद फैसला करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने इस हफ्ते दिए साक्षात्कार में कहा कि तुर्की को अमेरिका निर्मित पैट्रियॉट मिसाइलें खरीदने का विकल्प नहीं दिया गया था और 1.4 अरब डॉलर के भुगतान के बावजूद अमेरिका ने एफ-35 विमान मुहैया नहीं कराए। नाटो के सदस्य तुर्की को रूस निर्मित एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के बाद एफ-35 कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन


अमेरिका ने नाटो के भीतर रूसी सिस्टम कड़ा विरोध करते हुए कहा था कि यह एफ-35 के लिए खतरा है। जबकि तुर्की का तर्क था कि एस-400 को नाटो प्रणाली में एकीकृत किए बिना स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसलिए कोई जोखिम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने रूसी प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से 2017 के एक कानून के तहत इस खरीदारी को लेकर तुर्की पर प्रतिबंध भी लगाए थे। एर्दोगान से जब सवाल किया गया कि क्या वह और एस-400 खरीदेंगे, तो उन्होंने अमेरिका की नाराजगी की परवाह न करते हुए कहा, ‘निस्संदेह, हां।’ एर्दोगान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 29 सितंबर को मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed