{"_id":"5c67bcb6bdec220c1b140281","slug":"turkey-has-not-disclosed-all-information-related-to-the-murder-of-khashogi-eredian","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की ने खशोगी की हत्या से जुड़ी सभी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है : एर्दोआन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की ने खशोगी की हत्या से जुड़ी सभी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है : एर्दोआन
Sat, 16 Feb 2019 02:17 PM IST
Trainee Trainee
भाषा,अंकारा
भाषा,अंकारा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
recep tayyip erdogan
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश ने इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में की गई पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बारे में पूरी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। एहबर टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि हमने अपनी जांच से जुड़ी सभी जानकारियां साझा नहीं की हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब के करीबी से आलोचक बने खशोगी की दो अक्टूबर, 2018 को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। वह अपनी शादी से संबंधित जरूरी कागजी कार्रवाई पूरा करने के लिये दूतावास आए थे। सऊदी अरब ने कई हफ्ते तक नकारने के बाद यह बात स्वीकार की थी कि खशोगी की हत्या सऊदी वाणिज्य दूतावास में ही की गई थी।
विज्ञापन
तुर्की ने कहा था कि सऊदी अरब के 15 नागरिकों के एक गुट ने खशोगी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। तुर्की सऊदी अरब से कई बार कह चुका है कि वह उन लोगों की पहचान करे जिन्होंने खशोगी के शव को ठिकाने लगाने में कथित रूप से मदद की। गौरतलब है कि खशोगी के शव का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन