फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Ministry Announce Turkey Halts Trade with Israel Over Humanitarian Crisis in Gaza

Turkiye: गाजा में मानवीय संकट को लेकर तुर्किये ने इस्राइल के साथ रोका व्यापार, विदेश मंत्रालय ने किया एलान

Fri, 03 May 2024 07:28 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 May 2024 07:28 AM IST
सार

Turkiye: तुर्किये की ओर से यह घोषणा तब की गई है, जब इस्राइली विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने हाल ही में तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तईप अर्दोगान पर बंदरगाहों से इस्राइल के आयात और निर्यात में बाधा डालकर समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Foreign Ministry Announce Turkey Halts Trade with Israel Over Humanitarian Crisis in Gaza
मिस्र की सड़क पर इंतजार कर रहे ट्रकों की कतार - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच बीते 200 से ज्यादा दिनों से जारी भीषण जंग थमने का नाम नहीं ले रही। इस बीच, तुर्किये ने गाजा की मानवीय स्थिति का हवाला देते हुए तेल अवीव से सभी आयात और निर्यात रोक दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के मुताबिक तुर्किये के व्यापार मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, इस्राइल से जुड़े आयात और निर्यात को रोक दिया गया है, जिसमें सभी उत्पाद शामिल हैं। तुर्किये इन नए उपायों को सख्ती से और निर्णायक रूप से लागू करेगा, जब तक इस्राइल सरकार गाजा को मानवीय मदद के निर्बाध और पर्याप्त प्रवाह को अनुमति नहीं देती है। 
विज्ञापन


तुर्किये की ओर से यह घोषणा तब की गई है, जब इस्राइली विदेश मंत्री इस्राइल काट्ज ने हाल ही में तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तईप अर्दोगान पर बंदरगाहों से इस्राइल के आयात और निर्यात में बाधा डालकर समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। काट्ज ने एक्स पर लिखा था, एक तानाशाह कैसे व्यवहार करता है। तुर्किये के लोगों और व्यापारियों के हितों की अवहेलना करता है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों की अनदेखी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काट्ज ने खुलासा किया था कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को तुर्किये के साथ वैकल्पिक व्यापार के विकल्पों का पता लगाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय घरेलू उत्पादन और अन्य देशों से आयात पर फोकस कर रहा है। 2023 में दोनों देशों के बीच 6.8 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार था। पिछले साल तु्र्किये ने इस्राइल पर व्यापार प्रतिबंध लगाए थे और इस्राइल पर गाजाज में हवाई मदद भेजने से रोकने और क्षेत्र में सैन्य कार्रवाइयों का आरोप लगाया था। 

 
इस्राइल के साथ तुर्किये के व्यापार संबंधों के बारे में पूछे जाने पर पिछले महीने राष्ट्रपति अर्दोगान ने जवाब दिया था कि तुर्किये अब इस्राइल के साथ भारी व्यापार में शामिल नहीं है। हालांकि, स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा था कि अंकारा ने इस्राइल के साथ सभी व्यापार को पूरी तरह से बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed