{"_id":"657f89518cebf87a05029435","slug":"turkey-calls-on-us-to-use-influence-to-halt-israeli-attacks-on-gaza-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkey: तुर्की का अमेरिका से आह्वान, कहा- गाजा पर इस्राइली हमलों को रोकने के लिए करें अपने प्रभाव का इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Turkey: तुर्की का अमेरिका से आह्वान, कहा- गाजा पर इस्राइली हमलों को रोकने के लिए करें अपने प्रभाव का इस्तेमाल
Mon, 18 Dec 2023 05:20 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 05:20 AM IST
सार
फिदान ने ब्लिंकन को बताया कि इस्राइली हमलों के कारण गाजा और वेस्ट बैंक में स्थिति खराब हो रही है, पूर्ण युद्धविराम हासिल होने के बाद दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने के लिए इस्राइल को बातचीत की मेज पर बैठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Turkey calls on US
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्किए के विदेश मंत्री हकन फिदान ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ब्लिंकन से गाजा और वेस्ट बैंक पर इस्राइली हमलों को रोकने के लिए इस्राइल पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया। तुर्किए के एक राजनयिक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्र के मुताबिक, फिदान ने ब्लिंकन से वार्ता के दौरान बताया कि इस्राइली हमलों के कारण गाजा और वेस्ट बैंक में स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण युद्धविराम हासिल होने के बाद दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने के लिए इस्राइल के साथ वार्ता की जानी चाहिए।
विज्ञापन
नाटो सदस्यता की दावेदारी पर की चर्चा
इसके अलावा सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों नेताओं के बीच स्वीडन की नाटो सदस्यता की दावेदारी पर भी चर्चा की गई। नाटो में स्वीडन की सदस्यता को तुर्किए की संसद ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू जेट खरीदने के अंकारा के अनुरोध पर भी चर्चा की।
विज्ञापन