फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turbulence Hits Air New Zealand Flight Crew Member Catapulted Into Ceiling know in details news in hindi

NewZealand: अब एयर न्यूजीलैंड के विमान में खतरनाक टर्बुलेंस; छत से टकराई केबिन क्रू, यात्री पर गिरी गर्म कॉफी

Thu, 20 Jun 2024 10:43 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 20 Jun 2024 10:43 AM IST
सार

महिला के पास एक पैरामेडिक बैठा था, जिसने उसकी मदद की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दोनों को विमान से उतार लिया गया है और इलाज के लिए पास के लेक डिस्ट्रिंक्ट अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Turbulence Hits Air New Zealand Flight Crew Member Catapulted Into Ceiling know in details news in hindi
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

एयर न्यूजीलैंड की एक उड़ान को खतरनाक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस टर्बुलेंस के कारण चालक दल के सदस्यों समेत कई यात्रियों का सिर विमान की छत से टकरा गया। यह घटना 16 जून की है, जब एयरबस ए320 वेलिंगटन से क्वींसटाउन के लिए उड़ान भर रहा था। इस हादसे के बाद यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन


सूजे नाम की एक यात्री ने कहा, "उड़ान 15 मिनट तक हवा में थी, जब ड्रिंग कार्ट नीचे की तरफ गिरने लगा। जब कार्ट रुका तो विमान में एक तेज झटका लगा। इस दौरान चालक दल का एक सदस्य हवा में उड़ा और उसका सिर छत से टकरा गया। टर्बुलेंस के कारण एक यात्री पर गर्म कॉफी गिर गई।"
विज्ञापन


महिला यात्री ने कहा, "इसमें आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। आप बंधे हुए हैं। टर्बुलेंस आगे भी होगा। आपको गर्म कॉफी से जलने के बाद खुद निपटना होगा। मैं एक ठंडे बोतल को पकड़ने में कामयाब रही और उसे अपने ऊपर डालने लगी। मैंने जमीन पर गिरी चालक दल के सदस्य से बात करने की कोशिश की। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं और भी बोतल का इस्तेमाल कर सकती हूं, क्योंकि मैं इस समय यही कर सकती थी। उन्होंने मुझे इसकी इजाजत दे दी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पास एक पैरामेडिक बैठा था, जिसने उसकी मदद की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दोनों को विमान से उतार लिया गया है और इलाज के लिए पास के लेक डिस्ट्रिंक्ट अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद यात्री ने कहा कि वह चाहती है कि एयर न्यूजीलैंड छोटी उड़ानों में गर्म पेय परोसने पर पुनर्विचार करे और अपने कॉफी पॉट पर ढक्कन में सुधार करे। एयर न्यूजीलैंड के मुख्य परिचालन अखंडता और सुरक्षा अधिकारी कैप्टन डेविड मॉर्गन ने कहाकंपनी अपनी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपनी परिचालन प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रही है। 


कैप्टन डेविड मॉर्गन ने आगे कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा ही हमारी पहली प्रथमिकता है। हमारे दल को इन परिस्थियों पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार किया गया है। हम अपने ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विनियमन और अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम अभ्यास दोनों के अनुरूप अपनी परिचालन प्रक्रियाओं की हमेशा समीक्षा करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed