फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tunisia President Kais Saeed says the temptation of money being given to the youth for immigration

ट्यूनीशिया : राष्ट्रपति कैस सईद ने कहा- आव्रजन के लिए युवाओं को दिया जा रहा धन का प्रलोभन

Tue, 03 Aug 2021 01:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ट्यूनिस
एजेंसी, ट्यूनिस Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 01:07 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति ने संसद निलंबित करने के बाद कहा, देश को बचाने के लिए जरूरी था यह कदम
  • प्रधानमंत्री को पद से हटाकर कार्यकारी शक्तियां थी अपने हाथों में 

विज्ञापन
Tunisia President Kais Saeed says the temptation of money being given to the youth for immigration
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद - फोटो : facebook.com/KaisSaiedTN

विस्तार

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि कुछ युवाओं को देश छोड़कर अवैध तरीके से यूरोप जाने के लिए धन दिया जा रहा है और इसका लक्ष्य देश को भीतर से नुकसान पहुंचाना तथा यूरोप के साथ रिश्ते खराब कराना है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने संसद निलंबित करने के बाद कहा, देश को बचाने के लिए जरूरी था यह कदम
राष्ट्रपति कैस सईद ने कहा कि राजधानी ट्यूनिस के ऐतिहासिक ‘एवेन्यू बोरगुइबा’ में घूमते वक्त यह बात कही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों ने ‘ट्यूनीशिया’ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति ने रविवार को ही संसद निलंबित कर सांसदों को हासिल संरक्षण वापस ले लिया था और प्रधानमंत्री को पद से हटाकर कार्यकारी शक्तियां अपने हाथों में ले ली थी। सईद ने कहा था कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने में विफलता को लेकर जनता के रोष को देखते हुए देश को बचाने के लिए ये कदम आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद ने कहा कि उनके देश के ही कुछ लोग युवाओं को यूरोप जाने के लिए धन दे रहे हैं और उनका इरादा बड़ी संख्या में अवैध आव्रजन को दोबारा शुरू करना है, जो एक दशक पहले ट्यूनीशिया आंदोलन के बाद शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed