फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tulsi Gabbard files defamation suit against Hillary Clinton

तुलसी गबार्ड ने हिलेरी के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, 350 करोड़ की क्षतिपूर्ति मांगी

Fri, 24 Jan 2020 01:16 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 24 Jan 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Gabbard files defamation suit against Hillary Clinton
तुलसी गबार्ड-हिलेरी क्लिंटन - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू सांसद व राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की दावेदार तुलसी गबार्ड ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने हिलेरी से पांच करोड़ डॉलर (350 करोड़ रुपये) की क्षतिपूर्ति की मांग की है। गबार्ड ने आरोप लगाया कि हिलेरी ने उन्हें रूसी एजेंसियों का पसंदीदा बताकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस लगाई है।

विज्ञापन


हिलेरी ने 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान एक टीवी साक्षात्कार में गबार्ड पर सांकेतिक निशाना साधते हुए कहा था कि मैं अंदाजा नहीं लगा रही लेकिन लगता है कि रूसी एजेंसियों को राष्ट्रपति पद के लिए रूसी पूंजी के रूप में डेमोक्रेटिक पार्टी से ऐसा प्रत्याशी मिल गया है जो चुनाव में किसी तीसरी पार्टी से खड़ा हो सके। हालांकि हिलेरी से प्रत्यक्ष रूप से गबार्ड का नाम नहीं लिया था। 38 वर्षीय तुलसी गबार्ड ने हिलेरी के इस बयान पर मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


उन्होंने संकेतों में कहा, राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने वाली उम्मीदवार ने उन्हें रूस की पसंद कहकर बदनाम किया है। गबार्ड ने कहा कि मुझे रूसी पूंजी कहने का इरादा सिर्फ मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना या राष्ट्रपति चुनाव के लिए मेरी प्रचार मुहिम को पटरी से उतारना ही नहीं, बल्कि इसका मकसद यथास्थिति के विरुद्ध बोलने की हिम्मत करने वाली हर आवाज को दबाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेमोक्रेटिक पार्टी पर हावी हैं हिलेरी

तुलसी गबार्ड के वकीलों ने मैनहैटन की संघीय अदालत में हिलेरी के विरुद्ध मामला दर्ज कराने के बाद उनके वकील ने बताया कि हिलेरी ने तुलसी के बारे में झूठ बोला है। दुश्मनी चाहे निजी हो, राजनीतिक हो या पार्टी में किसी बदलाव का डर हो, हिलेरी और उनके सहयोगी लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी में हावी रहे हैं। हिलेरी और तुलसी दोनों ही इसी पार्टी से हैं।

हिलेरी का विरोध कर चुकी हैं तुलसी

मुकदमे के मुताबिक, हिलेरी को तुलसी इसलिए पसंद नहीं हैं, क्योंकि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान तुलसी ने उनका समर्थन न कर सीनेटर बर्नी सैंडर्स का समर्थन किया था। इस पर हिलेरी के प्रवक्ता निक मेरिल ने कहा कि यह हास्यास्पद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed