{"_id":"6683b4cc7bf258733d0a94ca","slug":"tucker-carlson-claims-prominent-democrats-suggest-us-president-brain-damaged-news-in-hindi-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका चौतरफा घिरे बाइडन: अमेरिका के पूर्व समाचार एंकर ने किया चौंकाने वाला दावा; ओबामा के समर्थन को छल बताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका चौतरफा घिरे बाइडन: अमेरिका के पूर्व समाचार एंकर ने किया चौंकाने वाला दावा; ओबामा के समर्थन को छल बताया
Tue, 02 Jul 2024 01:35 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:35 PM IST
सार
पूर्व समाचार एंकर ने कहा कि बराक ओबामा का बाइडन को समर्थन करना कपट भरा है। वह निजी तौर पर डेमोक्रेट्स को बता रहे हैं कि राष्ट्रपति बाइडन नहीं जीतेंगे।
विज्ञापन
बाइडन बनाम ट्रंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व समाचार एंकर ने राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि डेमोक्रेट के कई प्रमुख नेताओं ने सलाह दी है कि बाइडन का दिमाग खराब हो चुका है। इसलिए अब समय आ गया है कि उन्हें इस पद की दौड़ से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
बराक ओबामा का समर्थन कपट भरा
पूर्व समाचार एंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी पोस्ट कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बराक ओबामा का बाइडन को समर्थन करना छल भरा है। वह निजी तौर पर डेमोक्रेट्स को बता रहे हैं कि राष्ट्रपति बाइडन नहीं जीतेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है, ओबामा ने बाइडन और ट्रंप के बीच हुई प्राथमिक बहस के बाद मौजूदा राष्ट्रपति के प्रति अपना समर्थन जताया था। उन्होंने यह माना था कि कई बार खराब बहस हो जाती हैं।
विज्ञापन
अगर ट्रंप को जेल हुई तो...
इस बीच, पूर्व एंकर ने कहा कि इस समय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न केवल रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं, बल्कि प्रभावी रूप से संभावित राष्ट्रपति भी हैं। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है, यह देखना जरूरी है कि हर कोई सहमत हो कि उन्होंने कुछ गलत किया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे सिस्टम को खत्म करने का खतरा उठाएंगे।
बाइडन का समय अब पूरा हुआ
अमेरिकी समाचार एंकर ने कहा, 'बाइडन का समय अब पूरा हो चुका है। इस पर दांव लगा सकते हैं। बहुत से डेमोक्रेट नेताओं ने सुझाव दिया है कि उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। वह पहले की तरह काम नहीं कर सकते। उन्हें बाइडन को हटाना ही होगा और वे ऐसा करेंगे। अब सवाल बस यह उठता है कि आखिर कब हटाया जाएगा। यदि वे चालक हैं तो इसे तुरंत करेंगे। अगर कमला उम्मीदवार बनती हैं तो उन्हें पहले अध्यक्ष भी बनना पड़ेगा।'
ट्रंप की सजा पर संशय
उन्होंने आगे कहा, 'वहीं, ट्रंप और 11 जुलाई को उनकी सजा को लेकर सवाल उठता है। बाइडन का पतन इसे पहले की तुलना में बहुत अधिक खतरनाक बनाता है। इस समय ट्रंप न केवल रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं, बल्कि प्रभावी रूप से संभावित राष्ट्रपति हैं। यदि आप उन्हें जेल में डालने जा रहे हैं, तो यह किसी बहुत गंभीर अपराध के लिए बेहतर होगा, जिसके लिए सभी सहमत हैं कि उन्होंने ऐसा किया है। अन्यथा आप सिस्टम को पूरी तरह से और हमेशा के लिए खत्म करने का खतरा उठाते हैं। हम खतरे में हैं। डेमोक्रेट्स को पीछे हटने की जरूरत है।'
अमेरिका के पूर्व समाचार एंकर ने यह भी कहा कि बाइडन और ट्रंप के बीच कभी अच्छे संबंध नहीं थे। दोनों परिवारों के बीच संबंध जिल बाइडन के कारण ज्यादा बिगड़ गए थे।
उन्होंने दावा कर कहा, 'सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो बाइडन का समर्थन करने वाला ओबामा का ट्वीट काफी कपट भरा था। निजी तौर पर, ओबामा लोगों को बता रहे हैं कि बाइडन नहीं जीतेंगे और इसलिए वह एक खुले सम्मेलन के पक्ष में हैं। ओबामा यह नहीं बताएंगे कि वह किसका समर्थन करते हैं, न ही कल दोपहर तक उन्होंने संदेश देने के लिए व्यक्तिगत रूप से बाइडन से मुलाकात की थी। ओबामा और बाइडन के बीच संबंध कभी भी गर्म नहीं रहे हैं। कई बार वे शत्रुतापूर्ण रहे हैं। हाल ही में संबंध और भी खराब हो गए। जिल बाइडन की वजह से रिश्ते खराब हुए हैं।'