{"_id":"62906cf1a6bed77d9f3b9051","slug":"tsunami-warning-issued-in-indian-ocean-after-earthquake-strikes-off-east-timor-coast-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tsunami Warning: एशियाई देश तिमोर में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब हिंद महासागर में सुनामी को लेकर अलर्ट ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tsunami Warning: एशियाई देश तिमोर में 6.1 तीव्रता का भूकंप, अब हिंद महासागर में सुनामी को लेकर अलर्ट
Fri, 27 May 2022 11:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 May 2022 11:59 AM IST
सार
Tsunami Warning Indian Ocean: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण हिंद महासागर में सुनामी आ सकती है। दरअसल, दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
सुनामी की चेतावनी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण हिंद महासागर में सुनामी आ सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप हिंद महासागर में सुनामी पैदा करने में सक्षम हो सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से से 51.4 किमी गहराई में भूकंप आया। पिछले महीने इंडोनेशिया में भी इसी तरह का भूकंप आया था। तीव्रता 6.0 मापी गई थी।
विज्ञापन
रिंग ऑफ फायर में स्थित है ईस्ट तिमोर
ईस्ट तिमोर प्रशांत महासागर के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यहां लगातार भूकंप आता रहता है। फरवरी में उत्तरी सुमात्रा में आए एक भूकंप में कई लोगों की मौत हो गई थी। रिंग ऑफ फायर उस स्थान को कहते हैं, जहां भूकंप से जुड़ी खास गतिविधियां होती रहती हैं।
विज्ञापन