{"_id":"5f95d8ad2862f63a121197f7","slug":"ts-trimurti-said-india-will-continue-to-play-its-role-for-world-peace-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शांति, विकास के लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा भारत: टीएस त्रिमूर्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विश्व शांति, विकास के लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा भारत: टीएस त्रिमूर्ति
Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति
भारत ने विश्व शांति के लिए एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत विश्व शांति और विकास के लिए अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
विज्ञापन
त्रिमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और कहा कि एम्पायर स्टेट आज शाम को नीले रंग में रोशन होता है। लेकिन, यूएन ग्रे हो रहा है यानी की वह अपने 75 वर्ष पूरे कर रहा है। यह हमारे और सदस्य देशों पर है कि यूएन का नीला रंगा बना रहे। भारत दुनिया में शांति और विकास में हमेशा योगदान देता रहेगा। क्या आप तैयार हैं? गौरतलब है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र 24 अक्तूबर, 1945 को अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन