{"_id":"6002dee5b59f31245f206b54","slug":"trumps-rhetoric-stains-now-america-is-coming-back-to-its-old-color-biden","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की बयानबाजी दाग की तरह, अब वापस पुराने रंग में आ रहा अमेरिका : बाइडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की बयानबाजी दाग की तरह, अब वापस पुराने रंग में आ रहा अमेरिका : बाइडन
Sat, 16 Jan 2021 06:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि हजारों सैनिकों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ होने वाला उद्घाटन समारोह दुनिया को एक स्पष्ट संकेत देगा कि अमेरिका फिर अपने रंग में लौट रहा है। पिछले हफ्ते कैपिटल में हिंसा को उकसाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बयानबाजी को लेकर बाइडन ने कहा, "इस राष्ट्रपति ने जो किया है वह अमेरिका पर एक दाग की तरह है।"
विज्ञापन
बाइडन ने शुक्रवार को एक वर्चुअल स्वागत समारोह में कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए "गरिमा, शांति और सुरक्षा" सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता पर पूरा भरोसा है। उनकी टीम कानून प्रवर्तन अधिकरियों के साथ मिलकर काम कर रही है। बता दें, 20 जनवरी को बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
कोविड-19 टीम में विदुर शर्मा सलाहकार नियुक्त
इस बीच भारत के अच्छी खबर है कि निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ विदुर शर्मा को अपने कोविड-19 प्रतिक्रिया टीम में जांच मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। इसके साथ ही बाइडन ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए पूरे देश में टीकाकरण का विस्तार करने का महत्वकांक्षी लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ओबामा प्रशासन के दौरान शर्मा ने घरेलू नीति परिषद में स्वास्थ्य नीति सलाहकार की जिम्मेदारी निभाई थी। शर्मा ने सस्ते स्वास्थ्य कानून जिसे ओबामा केयर के नाम से जाना जाता है का समर्थन किया था। शर्मा का जन्म विस्कोंसिन में हुआ था और वह अप्रवासी भारतीय की संतान है। उन्होंने हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और सेंट लुइस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।