फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump wants another January 6 says Biden campaign spokesperson after former president’s ‘bloodbath’ statement

US: 'छह जनवरी की घटना दोहराना चाहते हैं', ट्रंप के 'न जीतने पर खून-खराबा' वाले बयान पर भड़की बाइडन की टीम

Sun, 17 Mar 2024 09:45 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2024 09:45 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रचार अभियान के प्रवक्ता जेम्स सिंगर ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान की निंदा की। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका की जनता उन्हें राष्ट्रपति चुनाव नहीं जिताएगी।

विज्ञापन
Trump wants another January 6 says Biden campaign spokesperson after former president’s ‘bloodbath’ statement
जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शनिवार को दिए गए डोनाल्ड ट्रंप के खून-खराबा वाले बयान पर अब राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रचार अभियान के प्रवक्ता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप छह जनवरी की घटना फिर दोहराना चाहते हैं।  

विज्ञापन


क्या है छह जनवरी की घटना?
साल 2021 में जब डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार गए थे, तब लोगों की भीड़ छह जनवरी 2021 में कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद परिसर) में जबरन घुस आई थी। इस पूरी घटना में कम से कम 100 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। साथ ही दंगे के दौरान और दंगे के बाद कम से कम नौ लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन


बाइडन के अभियान का हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रचार अभियान के प्रवक्ता जेम्स सिंगर ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान की निंदा की। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका की जनता उन्हें राष्ट्रपति चुनाव नहीं जिताएगी। सिंगर ने कहा, 'अमेरिकी जनता उन्हें नवंबर में एक और चुनावी हार देने जा रही है क्योंकि वे उनके चरमपंथ, हिंसा के प्रति उनका व्यार और बदला लेने की उनकी आदत को खारिज करते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: 'अगर मैं राष्ट्रपति पद के लिए नहीं चुना गया तो होगा खून-खराबा', ट्रंप ने रैली में दी खुली चेतावनी


डोनाल्ड ट्रंप का बयान
ओहायो के डायटन में एक रैली को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, 'हम सीमा पार आने वाली हर कार पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने जा रहे हैं और अगर मैं चुना जाता हूं तो आप उसे बेच नहीं पाएंगे। अगर अब मैं चुना नहीं जाता हूं तो यहां खून-खराबा होगा। कम से कम यह होगा ही। खून-खराबा देश के लिए होने जा रहा है।'

हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप के इस बयान का क्या आशय है। दरअसल, जिस समय उन्होंने यह चेतावनी दी उस सनय वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति वाहन उद्योग के बारे में शिकायत कर रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह फिर से चुने जाते हैं तो चीन अमेरिका में आयातित किसी भी वाहन को बेचने में सक्षम नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed