{"_id":"5e48c4c38ebc3ee60c0877f0","slug":"trump-visiting-india-on-pm-modi-invitation-alice-wells-says-ties-between-two-countries-unshakeable","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की यात्रा से पहले बोली अमेरिकी राजनयिक वेल्स- भारत-अमेरिका के रिश्ते हैं स्थिर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की यात्रा से पहले बोली अमेरिकी राजनयिक वेल्स- भारत-अमेरिका के रिश्ते हैं स्थिर
Sun, 16 Feb 2020 10:28 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनकी यात्रा से पहले अमेरिका की शीर्ष राजनयिक एलिस वेल्स ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अडिग हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप की यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने कहा, 'अमेरिका और भारत एक करीबी साझेदारी का लुत्फ उठाते हैं जो दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। साथ मिलकर हम रिकॉर्ड तोड़ेंगे। उदाहरण के तौर पर हमने पिछले साल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत रिकॉर्ड संखथ्या में छात्रों का अपने देश में स्वागत किया है और हमें उम्मीद है कि यह संख्या इस साल और ज्यादा बढ़ेगी।'
विज्ञापन
US Bureau of South and Central Asian Affairs: India is at the heart of the Indo-Pacific region and plays an increasingly prominent role on the world’s stage. The U.S. looks forward to partnering with India at every step of the way. https://t.co/jHru2KhMoV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 16, 2020
अमेरिका का कहना है कि मोदी और ट्रंप की गर्मजोशी से भरी मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। ब्यूरो ने कहा, 'हम दोनों देशों के बीच रिश्ते अडिग हैं और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस महीने होने वाली गर्मजोशी भरी मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं।'
अमेरिका का कहना है कि वह हर कदम पर भारत के साथ साझेदारी करने को उत्सुक है। वेल्स ने कहा, 'भारत भारत-प्रशांत क्षेत्र के केंद्र में है और दुनिया के मंच पर एक प्रमुख भूमिका निभाता है। अमेरिका हर कदम पर भारत के साथ साझेदारी के लिए तत्पर है।'
विदेश मंत्रालय के अनुसार ट्रंप अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह यहां हाउडी मोदी की तर्ज पर केम छो ट्रंप में लोगों को संबोधित करेंगे। दोनों नेता रोडशो भी करेंगे। ट्रंप के साथ भारत यात्रा पर उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी आएंगी।